अल्मोड़ा के सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी है गांव की प्रधान

एक जवान ने अपने को गोली से उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली महाराष्ट्र में तैनात सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली उड़ा लिया। जवान अल्मोड़ा जिले काकड़ीघाट के पास सुनियाकोट ग्राम पंचायत के कोटुली का रहने वाला था। मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान है।मूलरूप से कोटुली गांव ताड़ीखेतब्लॉक निवासी
 | 
अल्मोड़ा के सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी है गांव की प्रधान

एक जवान ने अपने को गोली से उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली महाराष्ट्र में तैनात सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली उड़ा लिया। जवान अल्‍मोड़ा जिले काकड़ीघाट के पास सुनियाकोट ग्राम पंचायत के कोटुली का रहने वाला था। मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान है।मूलरूप से कोटुली गांव ताड़ीखेतब्लॉक निवासी दीपक कुमार पुत्र स्व शेर राम वर्ष 2014 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। वह नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली के लाहिरी कैंप में तैनात था।दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

अल्मोड़ा के सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी है गांव की प्रधान

पंचायत चुनाव में जीत के बाद उसकी पत्नी भावना सुनियकोट ग्राम पंचायत की प्रधान है। जवान दीपक के चाचा गोपाल राम के अनुसार पिछले एक डेढ़ माह से उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। विगत 27 अप्रैल को घटना से पूर्व दीपक ने सुबह के समय पत्नी भावना से फोन पर बात की। फिर उसी दिन करीब 11 बजे फिर फोन किया। बताया कि भोजन कर ड्यूटी पर जाना है। उसके बाद दोपहर कैंप में ड्यूटी के दैरान उसने खुद को गोली से उड़ा दिया।

इसकी जानकारी परिजनों तक पहुंची। दीपक के शव को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सीआरपीएफ मुख्यालय से बरेली हवाई अड्डे तक पहुंचाया गया। काठगोदाम से सीआरपीफ के करीब छह जवान बरेली से बीती मध्यरात्रि बाद जवान का शव लेकर उसके पैतृक गांव कोटुली कोटुली पहुंचे। आज गमगीन माहौल में उसकी काकड़ीघाट धाम में अंत्येष्टि की गई।