Cross Leg Sitting: टांग पर टांग चढ़ाकर बैठते हैं तो हो जाएंगे गंभीर बीमारियों के शिकार

(बरेली न्यूज: अनुज गंगवार) अगर आपको भी पैर पर पैर रखने की आदत हैं तो आप गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसी बीमारियां जो आपको एक उम्र के बाद बेहद परेशान कर सकती है। आइए आपको बताते हैं टांग पर टांग चढ़ाकर बैठने से क्या-क्या नुकसान होते हैं। बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर
 | 
Cross Leg Sitting: टांग पर टांग चढ़ाकर बैठते हैं तो हो जाएंगे गंभीर बीमारियों के शिकार

(बरेली न्‍यूज: अनुज गंगवार)
अगर आपको भी पैर पर पैर रखने की आदत हैं तो आप गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसी बीमारियां  जो आपको एक उम्र के बाद बेहद परेशान कर सकती है। आइए आपको बताते हैं टांग पर टांग चढ़ाकर बैठने से क्‍या-क्‍या नुकसान होते हैं।
Cross Leg Sitting: टांग पर टांग चढ़ाकर बैठते हैं तो हो जाएंगे गंभीर बीमारियों के शिकार
बढ़ जाता है ब्‍लड प्रेशर
सेहत से जुड़ी कई खबरों में यह बताया गया है कि क्रॉस-लेग बैठने वाले लोगों की नर्व्स पर दबाव पड़ने से उनका  ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।यही वजह है कि हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित सभी रोगियों को इस तरह न बैठने की सलाह दी जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन होता है प्रभावित 
क्रॉस लेग बैठने से न सिर्फ ब्लड प्रेशर बल्कि व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन भी गड़बड़ा जाता है। ऐसा इसलिए होता है जब आप एक पैर के ऊपर अपना दूसरा पैर रखकर बैठते हैं तो दोनों पैरों में बल्ड सर्कुलेशन अच्छे ढंग से नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से पैरों में झंझनाहट होने लगती है।

पेल्विक मसल्स इंबैलंस के हो जाएंगे शिकार 
क्रॉस लेग बैठने से व्यक्ति की पेल्विक मसल्स इंबैलंस हो सकती हैं। ऐसा तब होता है जब व्यक्ति रोजाना दिन में कई घंटे इसी स्थिति में बैठा रहता है। जिसकी वजह से उसकी थाइज में खिंचाव, सूजन, सुन्न और दर्द की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
Cross Leg Sitting: टांग पर टांग चढ़ाकर बैठते हैं तो हो जाएंगे गंभीर बीमारियों के शिकार
जोड़ों का दर्द भी सताएगा
ऑफिस की कुर्सी पर रोजाना 8 से 9 घंटे क्रॉस लेग करके बैठने वाले लोगों को जॉइंट पेन की समस्या हो सकती है।

नर्व पैरालिसिस हो सकता है
क्रॉस लेग करके लंबे समय तक बैठने से पॉल्सी या पेरोनियल नर्व पैरालिसिस की समस्या हो सकती है। रोजाना कई घंटे इसी स्थिति में बैठने से व्यक्ति की नर्व्स तक डैमेज हो सकती हैं।

यह  करें बचने के लिए
एक ही पॉजिशन में बैठने की जगह थोडे़-थोड़े समय बाद अपनी सिटिंग पॉजिशन चेंज करते रहें। थोड़ी-थोड़ी देर में सीट से खड़े होकर बैठें। ऐसा करने से बॉडी मूवमेंट के साथ थकान भी महसूस नहीं होती है। ऐसा करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होने के साथ शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति फ्रेश महसूस करता है।