Covid Vaccine: खुशखबरी! कोरोना वैक्सीन को बनने में लगेंगे बस इतने दिन

दुनिया भर के लोग कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान हो चुके हैं। इसी बीच कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) की आस लगाए बैठे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) में विकसित की जा रही कोविड-19 वैक्सीन को इस वर्ष के अंत तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक मंजूरी
 | 
Covid Vaccine: खुशखबरी! कोरोना वैक्सीन को बनने में लगेंगे बस इतने दिन

दुनिया भर के लोग कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान हो चुके हैं। इसी बीच कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) की आस लगाए बैठे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) में विकसित की जा रही कोविड-19 वैक्सीन को इस वर्ष के अंत तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक मंजूरी मिलने के बाद छह महीने या उससे कुछ समय तक टीकाकरण अभियान (vaccination campaign) चलाया जाएगा। यह जानकारी ब्रिटिश मीडिया ने दी है। बता दें कि दिग्गज फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय वैज्ञानिकों द्वारा बनाए जा रहे टीके का परीक्षण चल रहा है और दिसंबर में क्रिसमस तक इसे जरूरी मंजूरी मिल सकती है।

वैक्‍सील बनाने और उसके वितरण में शामिल ब्रिटेन सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा कि मंजूरी मिलने के बाद वयस्कों के लिए छह महीने या उससे कुछ कम समय के लिये टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
                   http://www.narayan98.co.in/
Covid Vaccine: खुशखबरी! कोरोना वैक्सीन को बनने में लगेंगे बस इतने दिन                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8