COVID-19: योगी सरकार का बड़ा फैसला, दूसरे राज्‍यों में फंसे श्रमिकों को इस तरह लाया जाएगा वापस

योगी सरकार ने दूसरे राज्य में फंसे प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा परिवारों के लिए अच्छी खबर दी है। सरकार ने शुक्रवार को फैसला लिया था कि दूसरे राज्यों में 14 दिन के क्वॉरंटाइन (Quarantine) को पूरा करने वाले श्रमिकों, कामगारों और मजदूरों को चरणबद्ध कर प्रदेश में वापस लाया जाएगा। लॉकडाउन (lockdown) के
 | 
COVID-19: योगी सरकार का बड़ा फैसला, दूसरे राज्‍यों में फंसे श्रमिकों को इस तरह लाया जाएगा वापस

योगी सरकार ने दूसरे राज्य में फंसे प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा परिवारों के लिए अच्छी खबर दी है। सरकार ने शुक्रवार को फैसला लिया था कि दूसरे राज्यों में 14 दिन के क्वॉरंटाइन (Quarantine) को पूरा करने वाले श्रमिकों, कामगारों और मजदूरों को चरणबद्ध कर प्रदेश में वापस लाया जाएगा। लॉकडाउन (lockdown) के चलते प्रदेश के सबसे ज्यादा श्रमिक राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा समेत कई प्रदेशों में काम के चलते फंसे हुए हैं।
COVID-19: योगी सरकार का बड़ा फैसला, दूसरे राज्‍यों में फंसे श्रमिकों को इस तरह लाया जाएगा वापससरकार के मुताबिक पहले चरण में शनिवार से हरियाणा से करीब 11 हजार श्रमिक लाए जाएंगे। यहां से आने के बाद इन्हें 14 दिन के लिए क्वॉरंटाइन करने के बाद घर भेजा जाएगा। साथ ही राशन सामग्री के पैकेट्स (Packets) भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अगले दो महीने में 5 से 10 लाख श्रमिकों को वापस लाकर इन्हें शेल्टर होम्स (Shelter Homes) में क्वॉरंटाइन की व्यवस्था की जाए।
COVID-19: योगी सरकार का बड़ा फैसला, दूसरे राज्‍यों में फंसे श्रमिकों को इस तरह लाया जाएगा वापसमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संबंधित राज्य सरकारें श्रमिकों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग (Screening and testing) करा कर इन्हें राज्यों की सीमा तक पहुंचाएंगी। साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि ये लोग जिस जिले में जाएंगे वहां 14 दिन क्वॉरंटाइन के लिए व्यवस्था करार्इ जाएं। शेल्टर होम्स को खाली कराकर सेनीटाइज (Sanitize) किया जाए तथा कम्युनिटी किचन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि क्वॉरंटाइन पूरा करने के बाद श्रमिकों को राशन के पैकेट्स (Ration Packets) व एक हजार रुपए के भरण-पोषण भत्ते के साथ इन्हें घरों में होम क्वॉरंटाइन की व्यवस्था की जाए।

यहाँ भी पढ़े

लॉकडाउन के नजारे : कानपुर वाले अन्नू अवस्थी ने पुलिस वालों को दी कप्तान की कसम, खबर में जाने माजरा