COVID-19: महंगे हुए मास्क तो इन लोगों ने सस्ते दामों में सड़क पर बेचना कर दिया शुरू

कोरोना वायरस (Corona virus) और तेजी से फैलने लगा तो लोगों ने मास्क (mask) लेने के लिए फिरसे दौड़ लगानी शुरू कर दी है। जिसका फायदा दवाई व्यापारी जमकर उठा रहे हैं। वे ₹5 वाला मास्क ₹40 में बेचने लगे हैं। जिसको लेकर बरेली शहर में सामाजिक संगठन (social organisations) व लोगों ने मास्क घर
 | 
COVID-19: महंगे हुए मास्क तो इन लोगों ने सस्ते दामों में सड़क पर बेचना कर दिया शुरू

कोरोना वायरस (Corona virus) और तेजी से फैलने लगा तो लोगों ने मास्क (mask) लेने के लिए फिरसे दौड़ लगानी शुरू कर दी है। जिसका फायदा दवाई व्यापारी जमकर उठा रहे हैं। वे ₹5 वाला मास्क ₹40 में बेचने लगे हैं। जिसको लेकर बरेली शहर में सामाजिक संगठन (social organisations) व लोगों ने मास्क घर में बनाने शुरू कर दिए हैं।
COVID-19: महंगे हुए मास्क तो इन लोगों ने सस्ते दामों में सड़क पर बेचना कर दिया शुरू
कोरोना वायरस महामारी (pandemic) लगभग पूरे विश्व में फैल चुकी है। जिसकी वजह से भारत में कुछ दिन पहले मास्क और सैनिटाइजर (mask and sanitizer) की कालाबाजारी शुरू हो गई थी। पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए इसके निश्चित दाम तय कर दिए थे। तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) जारी कर दिया था। लेकिन अब इसकी कालाबाजारी एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस कारण कुछ सामाजिक संगठन लोगों की मदद करने के लिए घरों में मास्क बनाने लगे हैं। और यह मास्क बहुत सस्ते दामों में बेच रहे हैं।

जिसका यह असर यह हुआ की अब और भी लोग सड़क पर लोग मास्क बेचते नजर आ रहे हैं। मास्क बेच रहे अमित ने बताया की हम लोग शहर में आ रही समस्याओं को लेकर ₹10 का मास्क बेच रहे हैं। वहीं मास्क खरीद रहे अनुराग ने बताया कि यही मार्क्स पिछले 5 दिन पहले ₹40 का बिक रहा था जो आज हमने ₹10 का लिया है।

यहाँ भी पढ़े

COVID-19: कोरोना पॉजिटिव ने कह दी ऐसी बात, हर कोई कर रहा तारीफ