Covid-19: गृहमंत्री अमित शाह के बाद इस प्रदेश के CM व उनकी बेटी हुईं कोरोना पॉजिटिव

कोरोना (Corona virus) का संकट बुरी तरह देश पर टूट पड़ा है। अब आम इंसान तो दूर नेताओं और अभिनेताओं में भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है। कल शाम गृहमंत्री अमित शाह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा भी संक्रमित पाए गए हैं। आज सुबह
 | 
Covid-19: गृहमंत्री अमित शाह के बाद इस प्रदेश के CM व उनकी बेटी हुईं कोरोना पॉजिटिव

कोरोना (Corona virus) का संकट बुरी तरह देश पर टूट पड़ा है। अब आम इंसान तो दूर नेताओं और अभिनेताओं में भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है। कल शाम गृहमंत्री अमित शाह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा भी संक्रमित पाए गए हैं। आज सुबह सीएम येदुरप्पा की बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं।

Covid-19: गृहमंत्री अमित शाह के बाद इस प्रदेश के CM व उनकी बेटी हुईं कोरोना पॉजिटिव

येडियुरप्पा के साथ ही उनकी बेटी को भी बेंगलुरु (Bengaluru) के मणिपाल अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मणिपाल अस्‍पताल की ओर से जारी किए गए सीएम येडियुरप्पा के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। डॉक्‍टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर निगरानी रखे हुए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने रविवार को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। येडियुरप्पा कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल के चौथे सदस्य हैं। कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर और राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांदरे ने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।