COVID-19: खादी इंडिया ने बनाया गर्मियों में राहत देने वाला मास्क, कई देशों में होगा निर्यात

कानपुर: कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से बचने के लिए मास्क (Mask) लगाना अनिवार्य किया गया है। लेकिन गर्मियों में देर तक मास्क पहने रहना मुश्किल हो रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए खादी इंडिया (Khadi India) ने गर्मियों में राहत देने वाला मास्क बनाया है। खादी इंडिया ने तीन लेयर (3 Layer)
 | 
COVID-19: खादी इंडिया ने बनाया गर्मियों में राहत देने वाला मास्क, कई देशों में होगा निर्यात

कानपुर: कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से बचने के लिए मास्क (Mask) लगाना अनिवार्य किया गया है। लेकिन गर्मियों में देर तक मास्क पहने रहना मुश्किल हो रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए खादी इंडिया (Khadi India) ने गर्मियों में राहत देने वाला मास्क बनाया है। खादी इंडिया ने तीन लेयर (3 Layer) वाले डिजाइनर सिल्क मास्क (Designer Silk Mask) बाजार में उतारे हैं। 90 रुपए का यह मास्क अलग-अलग रंगों में लांच किया गया है।
COVID-19: खादी इंडिया ने बनाया गर्मियों में राहत देने वाला मास्क, कई देशों में होगा निर्यातगर्मियों के लिए खादी इंडिया का यह मास्क बहुत ही अच्छा है क्योंकि गर्मियों में त्वचा के लिए सूती कपड़ा सबसे अच्छा माना जाता है। मास्क में भी सूती कपड़े का ही प्रयोग किया गया है। इस मास्क की निर्माण के साथ ही मांग भी की जाने लगी है। पहले चरण में अरब देशों के साथ यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को निर्यात करने की तैयारी की जा रही है।