Covid-19: कोरोना के मामले में इस देश को पछाड़ कर भारत बना दुनिया में 5वां सबसे ज्यादा प्रभावित देश

दुनिया भर में कहर बरसा रहा कोरोना वायरस (Corona virus) अब भारत में भी तेजी से फैला रहा है। पिछले 24 घंटों में भारत में 10,000 से ज्यादा नए मामले मिलने से भारत ने स्पेन (Spain) को भी पीछे छोड़ दिया है। अब भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,46,549 पहुंच गई है। जिसके
 | 
Covid-19: कोरोना के मामले में इस देश को पछाड़ कर भारत बना दुनिया में 5वां सबसे ज्यादा प्रभावित देश

दुनिया भर में कहर बरसा रहा कोरोना वायरस (Corona virus) अब भारत में भी तेजी से फैला रहा है। पिछले 24 घंटों में भारत में 10,000 से ज्यादा नए मामले मिलने से भारत ने स्पेन (Spain) को भी पीछे छोड़ दिया है। अब भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,46,549 पहुंच गई है। जिसके बाद भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित देश बन गया है।
Covid-19: कोरोना के मामले में इस देश को पछाड़ कर भारत बना दुनिया में 5वां सबसे ज्यादा प्रभावित देश
वहीं अभी अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन में स्थिति भारत से भी ज्यादा खराब है। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात है कि अमेरिका, ब्राजील और स्पेन के मुकाबले देश में कोरोना से मृत्यु दर (death rate) कम है। बता दें कि कोरोना वायरस से देश में पिछले 24 घंटे में 297 मौत हुईं हैं।