Covid-19: केंद्र का फैसला, देश में निर्मित वेंटीलेटर निर्यात को मंजूरी

देश में निर्मित किए गए वेंटिलेटर (ventilator) अब दूसरे देशों में निर्यात किए जाएंगे। मंत्रालय द्वारा लिए गए इस फैसले पर उच्चस्तरीय मंत्रिसमूह ने सहमति जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Central ministry of health) ने एक बयान में कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की लगातार गिर रही मृत्युदर के मद्देनजर यह
 | 
Covid-19: केंद्र का फैसला, देश में निर्मित वेंटीलेटर निर्यात को मंजूरी

देश में निर्मित किए गए वेंटिलेटर (ventilator) अब दूसरे  देशों में निर्यात किए जाएंगे। मंत्रालय द्वारा लिए गए इस फैसले पर उच्चस्तरीय मंत्रिसमूह ने सहमति जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Central ministry of health) ने एक बयान में कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की लगातार गिर रही मृत्युदर के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।
Covid-19: केंद्र का फैसला, देश में निर्मित वेंटीलेटर निर्यात को मंजूरीमंत्रालय के अनुसार इस समय देश में कोविड-19 (covid-19) के मरीजों की मृत्युदर 2.15 प्रतिशत है, जिसका अर्थ है कि बहुत कम उपचाराधीन मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं। 31 जुलाई को देश में केवल 0.22 उपचाराधीन मरीज वेंटिलेटर पर थे।

मंत्रालय ने कहा कि देश में निर्मित वेंटिलेटर के निर्यात को लेकर विदेश व्यापार महानिदेशक को मंत्रिसमूह के फैसले से अवगत करा दिया गया है। अब वेंटिलेटर के निर्यात को मंजूरी दे दी गई है, तो उम्मीद की जाती है कि देश में निर्मित वेंटिलेटरों के लिए विदेशों में नए बाजार (new market) मिलेंगे।

                    http://www.narayan98.co.in/
Covid-19: केंद्र का फैसला, देश में निर्मित वेंटीलेटर निर्यात को मंजूरी                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8