Covid-19: ऐसे होगा होम आइसोलेश, देखें पूरी जानकारी

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच होम आइसोलेशन (Home isolation) की व्यवस्था ने लोगों को बड़ी राहत दी है। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच होम आइसोलेशन किए गए संक्रमित मरीजों (Infected patients) के लिए सबसे कारगर हथियार आरोग्य सेतु एप होगा। इस एप से कंट्रोल रूम लगातार मरीजों की स्थिति
 | 
Covid-19: ऐसे होगा होम आइसोलेश, देखें पूरी जानकारी

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच होम आइसोलेशन (Home isolation) की व्यवस्था ने लोगों को बड़ी राहत दी है। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच होम आइसोलेशन किए गए संक्रमित मरीजों (Infected patients) के लिए सबसे कारगर हथियार आरोग्य सेतु एप होगा। इस एप से कंट्रोल रूम लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर रख सकेगा। इस एप के जरिए आसपास के लोग भी अलर्ट हो जाएंगे। 
Covid-19: ऐसे होगा होम आइसोलेश, देखें पूरी जानकारी
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि होम आइसोलेट रहने वालों को हर हाल में अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करना है। यदि एप इंस्टाल नहीं हुआ तो संबंधित को अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एप पर होम आइसोलेट किए गए मरीज को दो बार एक्सेस (Access) करना होगा। उसमें पूंछे गए सवालों के जवाब देने होंगे। ऐसे में किसी मरीज की दिक्कत बढ़ी तो तुरंत उसे ट्रैक कर लिया जाएगा और अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा।

सीएमओ आफिस में बना कंट्रोल रूम 
कोरोना के होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की देखभाल के लिए सीएमओ कार्यालय (CMO Office) में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां होम आइसोलेशन पर रहे लोगों का मोबाइल नम्बर के साथ पूरी हिस्ट्री यहां के कर्मचारियों के पास होगी। 
                    http://www.narayan98.co.in/
Covid-19: ऐसे होगा होम आइसोलेश, देखें पूरी जानकारी                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8