COVID-19: उत्तर प्रदेश के यह पांच शहर किये गये रेड जोन में शामिल

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 सौ के करीब पहुंच गई है। वहीं प्रदेश के नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर समेत पांच शहर रेड जोन बन चुके हैं। प्रशासन की सतर्कता के बावजूद इन शहरों में कोरोना वायरस
 | 
COVID-19: उत्तर प्रदेश के यह पांच शहर किये गये रेड जोन में शामिल

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 सौ के करीब पहुंच गई है। वहीं प्रदेश के नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर समेत पांच शहर रेड जोन बन चुके हैं। प्रशासन की सतर्कता के बावजूद इन शहरों में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। पिछले 15 दिनों में इन पांच शहरों से सबसे अधिक मरीज मिले हैं।
COVID-19: उत्तर प्रदेश के यह पांच शहर किये गये रेड जोन में शामिलप्रदेश की ताज नगरी आगरा सबसे अधिक संक्रमित मरीजों के साथ पहले नंबर पर है। आगरा में शासन की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 199 कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) हैं। वहीं हाल ही के कुछ दिनों में आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। आगरा में अब तक कोरोना से छ: लोगों की मौत हो चुकी है। मेरठ मंडल का शहर नोएडा भी कोरना संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 94 हो चुकी है।

कोरोना संक्रमितों के मामले में सहारनपुर प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। यहां पिछले एक सप्ताह में 50 से अधिक नए मामले मेले हैं, जिससे यह रेड जोन (Red zone) में शामिल हो गया है। सहारनपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 86 हो गई है। वहीं प्रदेश में रेड जोन में चौथे नंबर पर शामिल मेरठ संक्रमण के मामले में ज्यादा पीछे नहीं है। अब तक यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 73 हो गई है। जिसमें सबसे अधिक संख्या जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों की है।

यूपी में नया रेड जोन मुरादाबाद बना है। यहां हाल ही में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। रविवार को यहां 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। अब मुरादाबाद में 55 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं।