COVID-19: अब गूगल मैप पर दिखेंगे हॉटस्‍पॉट, कहीं भी जान पाएंगे रेड जोन और ब्लॉक रास्‍ते

कानपुर: अब से शहर के कंटेमेंट जोन (Containment Zone) को गूगल मैप पर देखा जा सकेगा। इसके लिए यूपी के कानपुर शहर में कंटेमेंट जोन की अब ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम मैपिंग (Geographical information system mapping) कराई जा रही है। इसके बाद सिर्फ एक क्लिक करके लोगों को हॉटस्पॉट की जानकारी मिल सकेगी। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल
 | 
COVID-19: अब गूगल मैप पर दिखेंगे हॉटस्‍पॉट, कहीं भी जान पाएंगे रेड जोन और ब्लॉक रास्‍ते

कानपुर: अब से शहर के कंटेमेंट जोन (Containment Zone) को गूगल मैप पर देखा जा सकेगा। इसके लिए यूपी के कानपुर शहर में कंटेमेंट जोन की अब ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम मैपिंग (Geographical information system mapping) कराई जा रही है। इसके बाद सिर्फ एक क्लिक करके लोगों को हॉटस्पॉट की जानकारी मिल सकेगी।
COVID-19: अब गूगल मैप पर दिखेंगे हॉटस्‍पॉट, कहीं भी जान पाएंगे रेड जोन और ब्लॉक रास्‍तेएसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिले में अभी 41 हॉटस्पॉट हैं। इससे अलग-अलग इलाकों से नए मरीज आने पर कई हॉटस्पॉट प्रस्तावित हैं। इसकी जानकारी के लिए पश्चिम क्षेत्र के 12 हॉटस्पॉट की गूगल मैपिंग ट्रायल (Google mapping trial) के तौर पर की जा चुकी है। सभी हॉटस्पॉट की गूगल मैपिंग होने के बाद एक क्लिक पर नक्शे के साथ पता चल जाएगा कि हॉटस्पॉट में कितने पॉजिटव केस हैं, पहला केस कब मिला, कितना इलाका और कौन-कौन सी रोड ब्लॉक हैं। इसके बाद अफसर भी आसानी से शहर के हालात की जानकारी ले सकेंगे।

http://www.narayan98.co.in/

COVID-19: अब गूगल मैप पर दिखेंगे हॉटस्‍पॉट, कहीं भी जान पाएंगे रेड जोन और ब्लॉक रास्‍ते

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8

एसपी पश्चिम ने बताया कि इसे स्मार्ट सिटी के कंट्रोलरूम (Smart city control room) से जोड़ा जाएगा। इस पर पल-पल कोरोना मरीजों और क्षेत्र की संख्या अपडेट (Update) की जाएगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो पब्लिक को एहतियात बरतने में काफी राहत मिलेगी। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जीआईएस मैपिंग (Gis mapping) के बाद गूगल पर सिर्फ कानपुर के हॉटस्पॉट लिखते ही सभी हॉटस्पॉट की जानकारी मिल जाएगी। इससे शहर के सील एरिया, ब्लॉक रास्ते समेत अन्य कई जानकारी किसी को कभी भी और कहीं से मिल जाएगी।