इस देश में एक किलो मीट 3 लाख में और एक लीटर दूध 80 हजार रुपए में बिक रहा… वजह है हैरान करने वाली

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दुनिया को बड़ा तेल भंडार होने के बावजूद पूरे देश की आर्थिक हालात बेहद खराब हो गई है। यहां महंगाई इतनी बढ़ गई है कि खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे है। वेनेजुएला के हालात इतने
 | 
इस देश में एक किलो मीट 3 लाख में और एक लीटर दूध 80 हजार रुपए में बिक रहा… वजह है हैरान करने वाली

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दुनिया को बड़ा तेल भंडार होने के बावजूद पूरे देश की आर्थिक हालात बेहद खराब हो गई है। यहां महंगाई इतनी बढ़ गई है कि खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे है। वेनेजुएला के हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग देश छोडक़र पडोसी देश कोलंबिया भागने के लिए मजबूर है। यहां महंगाई का आलम यह है कि एक ब्रेड की कीमत भी हजारों रुपए हो गई हैं। एक किलो मीट के लिए 3 लाख रुपए और एक लीटर दूध के लिए 80 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। यहां की सरकार ने दुनिया भर के देशों से गुहार लगाई है कि वे यहां के हालात सुधारने में उनकी मदद करें। वहीं कोलंबिया का कहना है कि चंद दिनों में वेनेजुएला के करीब 10 लाख लोग उसके यहां आकर शरण ले चुके हैं, जिसके चलते उनपर दबाव बन रहा है।

इस देश में एक किलो मीट 3 लाख में और एक लीटर दूध 80 हजार रुपए में बिक रहा… वजह है हैरान करने वाली

इस वजह से बिगड़े वेनेजुएला के हालात

जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के चलते वेनेजुएला में आर्थिक संकट आया है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि यहां के सरकार की गलत नीतियों के चलते भूखमरी के हालात बने हैं। इस कठिन परिस्थिति से देश को निकालने के लिए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस माडुरो राजधानी कराकस में लगातार बैठकें कर रहे हैं। वे दुनिया भर के बड़े देशों से आग्रह कर चुके हैं कि वे मदद को आगे आएं।