CORONA VIRUS: बिल्कुल अलग होगा लॉकडाउन 4.0, कैसे यह जानने के लिए इंतजार करें

न्यूज टुडे नेटवर्क प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण एकदम अलग होगा। इसकी जानकारी देश के लोगों को 18 मई से पहले दे दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वायरस ने दुनिया को तहस नहस कर दिया है। विश्वभर में करोड़ों जिंदगियां संकट
 | 
CORONA VIRUS: बिल्कुल अलग होगा लॉकडाउन 4.0, कैसे यह जानने के लिए इंतजार करें

न्यूज टुडे नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण एकदम अलग होगा। इसकी जानकारी देश के लोगों को 18 मई से पहले दे दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वायरस ने दुनिया को तहस नहस कर दिया है। विश्वभर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही है। सारी दुनिया जिंदगी बचाने में एक प्रकार से जंग में जुटी है। हमने ऐसा संकट ना देखा है ना ही सुना है। निश्चित तौर पर मानव जाति के लिए यह सबकुछ अकल्पनीय है। यह क्राइसिस अभूतपूर्व है। लेकिन थकना हारना टूटना बिखरना मानव को मंजूर नहीं है।
CORONA VIRUS: बिल्कुल अलग होगा लॉकडाउन 4.0, कैसे यह जानने के लिए इंतजार करें
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है। आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि सवाल यह है कि आखिर भारत कैसे बुहत अच्छा कर सकता है? इस सवाल का भी उत्तर है, 130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प।  भारत पांच पिलर के सहारे आत्मनिर्भर बनेगा। पहला पिलर इकोनॉमी है। एक ऐसी इकॉनॉमी जो इंक्रीमेंटल चेंज नहीं बल्कि क्वांटम जंप (Quantum Jump) लाए। दूसरा पिलर है इंफ्रास्ट्रक्चर। एक ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर जो आधुनिक भारत की पहचान बने। तीसरा पिलर है हमारा सिस्टम। एक ऐसा सिस्टम जो बीती शताब्दी की रीति-नीति नहीं, बल्कि 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली टेक्नोलॉजी वाली व्यवस्थाओं पर आधारित हो। चौथा पिलर है हमारी डेमोग्राफी यानी आबादी। दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र में हमारी वाइब्रेंट डेमोग्राफी हमारी ताकत है। आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है। पांचवां पिलर है मांग। हमारी अर्थव्यवस्था में डिमांड और सप्लाई चेन का जो चक्र है, जो ताकत है, उसे पूरी क्षमता से इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है।
CORONA VIRUS: बिल्कुल अलग होगा लॉकडाउन 4.0, कैसे यह जानने के लिए इंतजार करें
मोदी ने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए मैं नए संकल्प के साथ विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थी, जो आरबीआई के फैसले थे और जो आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है तो यह करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। यह पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 फीसदी है। इसके जरिए विभिन्न वर्गों को आर्थिक व्यवस्था के कड़ियों को 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा।
CORONA VIRUS: बिल्कुल अलग होगा लॉकडाउन 4.0, कैसे यह जानने के लिए इंतजार करें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में यह साफ किया कि अब लोगों की जिंदगी पहले के मुकाबले बदल गई है और अब उन्हें लंबे समय तक कोरोना के साथ ही जीना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का ये युग, हर भारतवासी के लिए नूतन प्रण भी होगा और नूतन पर्व भी। उन्होंने कहा कि अब एक नई प्राणशक्ति, नई संकल्पशक्ति के साथ हमें आगे बढ़ना है।