कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे, 24 घंटे में 90 की जान गई, इतने हो गए सक्रिय मरीज

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 90 मरीजों की सांस थम गईं। महाराष्ट्र तथा केरल में सबसे ज्यादा मौतें कोरोना से हुई हैं। महाराष्ट्र में 40 लोगों की मौत हुई तो केरल में 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। बाकी 11 राज्यों तथा केंद्रीय शासित प्रदेश में मौतों का आंकड़ा
 | 
कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे, 24 घंटे में 90 की जान गई, इतने हो गए सक्रिय मरीज

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 90 मरीजों की सांस थम गईं। महाराष्ट्र तथा केरल में सबसे ज्यादा मौतें कोरोना से हुई हैं।

महाराष्ट्र में 40 लोगों की मौत हुई तो केरल में 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। बाकी 11 राज्यों तथा केंद्रीय शासित प्रदेश में मौतों का आंकड़ा दहाई तक भी नहीं पहुंचा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह आंकड़े जारी किए। जिनके मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना के 14,264 नये मामले सामने आये।

संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ नौ लाख 91 हजार से अधिक हो गया। सक्रिय मामलों में 2507 की बढ़ोतरी हुई है। इनकी संख्या अब 1.45 लाख हो गयी है। शुक्रवार को 2200 व शनिवार को 3585 सक्रिय मामले बढ़े थे। 24 घंटों में 11,667 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 3०2 हो गया। देश में रिकवरी दर घटकर 97.25 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान-निकोबार–3———4949—–62

आंध्र प्रदेश—— 6०4——- 881439—7167

अरुणाचल प्रदेश– 5——— 16775—- 56

असम———-1616——–214676—1०91

बिहार———- 5०2——–26००3०—1534

चंडीगढ़ ——–169——– 2०879—–349

छत्तीसगढ़ ——-31०2 ——-3०3835—3795

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव——- 4———– 3396—– 2

दिल्ली——— 1०25——– 625832—-1०898

गोवा———- 493———-53243—–787

गुजरात——– 1672———26०745—- 44०4

हरियाणा ——-816———-265751——3०42

हिमाचल प्रदेश— 252——— 5712०—— 994

जम्मू-कश्मीर —-7००———-123129—– 1954

झारखंड——– 459———-118०22—– 1०84

कनार्टक ——-5997———-929447—– 12292

केरल ———58883——–96763०—— 4०74

लद्दाख——– 4०————9616———13०

लक्षद्वीप——- 85————192———- ०

मध्य प्रदेश—- 1994———-253284—— 385०

महाराष्ट्र—— 4963०———199253०—– 51753

मणिपुर——– 84———— 28776——- 373

मेघालय——- 26————-13778——- 148

मिजोरम——- 22———— 4377——— 1०

नागालैंड—— 18————-12०82———-91

ओडिशा——- 611———– 334०53——-1914

पुड्डुचेरी ——-188———– 38719——– 662

पंजाब——- 2883———–16948०——- 5748

राजस्थान—– 13००———–315376——- 2785

सिक्किम ——53———— 594०———-135

तमिलनाडु—- 412० ———-831246——- 12457

तेलंगाना—— 1731——— 294243——–1624

त्रिपुरा ———41———–32961——— 391

उत्तराखंड ——495———- 9485०——- 1686

उत्तर प्रदेश—– 2432———591559——- 8714

पश्चिम बंगाल— 3579——– 559755——-1०246

कुल———-145634—— 1०689715—– 1563०2