कब्ज से है परेशान तो आजमाये ये उपाय

अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते है। अनियमित दिनचर्चा के चलते कब्ज आम समस्या बन गई है। लोग इससे राहत पाने के लिए कई तरह के जतन करते हैं, लेकिन आहार और दिनचर्चा में विशेष बदलाव नहीं कर पाते हैं। इसके चलते कब्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती है। लंबे समय तक कब्ज
 | 
कब्ज से है परेशान तो आजमाये ये उपाय

अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते है। अनियमित दिनचर्चा के चलते कब्ज आम समस्या बन गई है। लोग इससे राहत पाने के लिए कई तरह के जतन करते हैं, लेकिन आहार और दिनचर्चा में विशेष बदलाव नहीं कर पाते हैं। इसके चलते कब्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती है। लंबे समय तक कब्ज रहने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं, जिनसे मानसिक और शारीरक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे सिरदर्द, गैस, भूख न लगना आदि बीमारियां होती हैं। कब्ज की समस्या में सबसे पहले नजदीक के डॉक्टर्स से संपर्क करें। साथ ही आप घरेलू उपाय का भी सहारा ले सकते हैं।

दूध-रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या बहुत जल्द खत्म हो जाएगी

अदरक की चाय – अदरक की चाय का सेवन करने से भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक कप अदरक की चाय बना लें और इसमें दो चम्मच अरंडी के तेल को अच्छी तरह से मिक्सकर पिएं।

अंजीर पानी- रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में अंजीर को भिगोकर रख दें। सुबह को अंजीर पानी का सेवन करें। इससे कब्ज में राहत मिलता है।

दूध और घी -रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच घी मिक्सकर पिएं। कब्ज के लिए दूध और घी रामबाण दवा है।