कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने कहा- साहूकार के क़र्ज़ में किसान आत्महत्या को मज़बूर ,रामराज नही भाजपा सरकार में गुंडाराज

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि यूपी में किसान साहूकार के कर्ज में दबकर आत्महत्याएं करने को मजबूर हो रहे हैं। लल्लू ने आरोप लगाया कि प्रदेश में रामराज नहीं गुंडाराज है। लल्लू गुरूवार को बरेली पहुंचे, बरेली के मीरगंज में जय जवान जय किसान अभियान
 | 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने कहा- साहूकार के क़र्ज़ में किसान आत्महत्या को मज़बूर ,रामराज नही भाजपा सरकार में गुंडाराज

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बरेली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कहा है कि यूपी में किसान साहूकार के कर्ज में दबकर आत्‍महत्‍याएं करने को मजबूर हो रहे हैं। लल्‍लू ने आरोप लगाया कि प्रदेश में रामराज नहीं गुंडाराज है। लल्‍लू गुरूवार को बरेली पहुंचे, बरेली के मीरगंज में जय जवान जय किसान अभियान के तहत आयोजित चौपाल को लल्‍लू ने संबोधित किया।

बरेली के समीपवर्ती चुरई दलपतपुर गांव स्थित एक स्थान पर जय जवान जय किसान अभियान के अंतर्गत आयोजित किसान चौपाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा ,सपा व बसपा पर जमकर बरसे।

उन्‍होंने आवाह्न किया कि भाजपा सरकार के कृषि कानूनों का विरोध करने को सड़क पर निकलें। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा आज देश में वेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने किये अपने वादे पूरे नहीं किये। न तो आम जनता को पंद्रह लाख मिला, न किसानों की आय दोगुनी हुई। भाजपा सरकार में नोट बंदी के दौरान आम आदमी बेरोज़गार हुआ। बाकी कसर लॉक डाउन ने पूरी कर ली।

सैकड़ों लोग लॉक डाउन के दौरान घर आते समय रास्‍ते में भूख प्यास से मर गये। ये सब भाजपा सरकार की लापरवाही रहीं है। क़ृषि क़ानून पर बोलते हुए श्री लल्लू ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों को भुखमरी की कगार पर खड़ा कर दिया है। भाजपा सरकार केवल पूजीपतियों अडानी -अम्बानी के हाथों बिकी हुई है। क़ृषि क़ानून के सहारे मौजूदा सरकार किसान की खेती छीनने की योजना बना रहीं है। यूपी में योगी सरकार के पास प्रचार के अलावा कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश में 850 से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। आज का किसान साहूकार के कर्ज के कारण आत्महत्या करने को मजबूर है। फसल बीमा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 सौ करोड रुपए का घोटाला किया है।

जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, प्रदेश महामंत्री ब्रह्म स्वरूप सागर , प्रदेश सचिव असलम चौधरी व  जितेंद्र कश्यप ,  पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे,  जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, जिला महासचिव मुराद बेग ,डॉ मुदित प्रताप सिंह, अकरम सैफी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल,पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, राज शर्मा , हेमा बत्रा, कमलेश ठाकुर, पाकीजा खान, अजय शुक्ला ,जुनैद हसन , अलीबहादुर पेशकार ,नदीम अख्तर सहित काफ़ी संख्या में नेता मौजूद रहे।इससे जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी जो मीरगंज नगर पंचायत के चैयरमैन भी है ने क्षेत्र की ओर से प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि जब भी विधानसभा चुनाव होंगे इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की ही जीत होगी।