देहरादून-चीन से विवाद पर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार को घेरा, भारत से क्यों खफा है पड़ोसी देश आत्मलोकन करें सरकार

देहरादून-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भारत के 20 शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह दी गई। उन्होंने कहा कि हम उन सभी वीरों को नमन करते है जो देश के रक्षा के लिए शहीद हुए। उन्होंने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है।
 | 
देहरादून-चीन से विवाद पर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार को घेरा, भारत से क्यों खफा है पड़ोसी देश आत्मलोकन करें सरकार

देहरादून-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भारत के 20 शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह दी गई। उन्होंने कहा कि हम उन सभी वीरों को नमन करते है जो देश के रक्षा के लिए शहीद हुए। उन्होंने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है। सेना ने वर्ष 1962 लड़ा। इसके बाद साल1967 और फिर वर्ष 1971 में दुनियां को अपनी वीरता दिखाई। प्रीतम सिंह ने कहा कि ऐसी सैन्य शक्ति जिसके बाद हो वह राष्ट्र किसी के सामने झुका नहीं।

देहरादून-चीन से विवाद पर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार को घेरा, भारत से क्यों खफा है पड़ोसी देश आत्मलोकन करें सरकार

उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि सीमा पर चीन और भारत की जो स्थिति है उसका सच देश को बताये। पूरा देश जानना चाहता है कि वास्तविकता क्या। सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की सीमाओं में कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया पर आ रही फोटो से रिपोर्ट में दिख रहा है कि चीन ने हमारी सीमाओं पर अतिक्रमण कर रखा है। रक्षा मंत्रालय अलग बात करता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बताये अगर चीन ने हमारी सीमाओंं पर अतिक्रमण नहीं किया है तो 20 जवानों की शहादत क्यों हुई।

प्रीतम ने केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार को आत्मलोकन करने की आवश्यकता है। उन्हें देश के चारों ओर देखने की आवश्यकता है। चीन के साथ-साथ पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लघंन कर रहा है। श्रीलंका में चीन ने एयर बेस बना लिया है। बाग्लादेश भी खफा और वह पड़ोसी राज्य जिससे हमारा रोटी-बेटी का रिश्ता था, आज वह रिश्ता भी दरक गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को ये सोचना चाहिए कि जितने भी हमारे पड़ोसी देश हंै वह क्यों हमसे दूर जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज पूरा राष्ट्र सरकार और सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना में इतना साहस है कि वह एक इंच भी भूमि चीन को नहीं लेने देगी। इसका प्रमाण गलवान में हुए चीनी हमने से मालूम होता है किस तरह हमारे निहत्थे सैनिकों ने चीन को धूल चटा दी। उन्होंने उन शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।