हल्द्वानी-उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, इस नेता ने थामा आप का हाथ

हल्द्वानी- आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में 2022 के चुनाव से पहले अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। दिल्ली की तरह आप आदमी पार्टी सेधमारी में जुट गई है। जिसके बाद कई बड़े नेताओं के आम आदमी पार्टी शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। आज कांग्रेस में आईटी प्रोफेशनल प्रकोष्ठ की स्थापना
 | 
हल्द्वानी-उत्तराखंड में कांग्रेस को  झटका, इस नेता ने थामा आप का हाथ

हल्द्वानी- आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में 2022 के चुनाव से पहले अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। दिल्ली की तरह आप आदमी पार्टी सेधमारी में जुट गई है। जिसके बाद कई बड़े नेताओं के आम आदमी पार्टी शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। आज कांग्रेस में आईटी प्रोफेशनल प्रकोष्ठ की स्थापना करने वाले अमित जोशी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया। जिसके बाद कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कोरोनाकाल में राजनीतिक दलों की बेरूखी से लोग परेशान है ऐसे में इस मौके को भूनाने का प्रयास आम आदमी पार्टी कर रही है।

हल्द्वानी-उत्तराखंड में कांग्रेस को  झटका, इस नेता ने थामा आप का हाथ
प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार प्रदेश भर के कई नेताओं के संपर्क में हैं जिनमें एक बड़ा नाम अमित जोशी का है। आज कालाढूंगी रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम में प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि अमित जोशी ने उत्तराखंड में प्रोफेशनल कांग्रेस की नींव रखी और एक बुद्धिजीवी/प्रोफेशनल वर्ग का बड़ा संगठन उत्तराखण्ड कांग्रेस के लिए तैयार किया था। जोशी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य भी रहे। ऐसे में अमित जोशी के आप में शामिल होने से उत्तराखण्ड प्रदेश में खासकर कुमाऊं मंडल की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है।

हल्द्वानी-उत्तराखंड में कांग्रेस को  झटका, इस नेता ने थामा आप का हाथ

आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि अमित जोशी के आने से आम आदमी पार्टी की ताकत उत्तराखंड प्रदेश में कई गुणा बड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वक्त में पूरे उत्तराखण्ड और खासकर कुमाऊं मंडल में संगठन विस्तार में अमित जोशी की बड़ी भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में अब भाजपा और कांग्रेस दोनों से जनता का मोहभंग हो गया है। प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है। ऐसे में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता के लिए उम्मीद की किरण है। कलेर ने कहा कि एक महीने के अंदर उत्तराखंड से कांग्रेस और बीजेपी के कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले है। आम आदमी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में 70 की 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी मजबूती के साथ उतारने जा रहे है। वह चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सबसे बड़ी पार्टी बन कर आएगी।

अमित जोशी ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की समाज के प्रति समर्पण की कार्यशैलीए विचारधारा से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस दोनों ही उत्तराखण्ड को छलती आ रही हैं और केवल आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में एक ईमानदार भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है। इस अवसर पर प्रदीप दुमका, श्रीकांत खंडेलवाल, तृलोचन जोशी, अमनदीप अरोड़ा, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद थे।