विवादित बयान: साक्षी महाराज बोले- मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त हो

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का एक बार फिर विवादित बयान सामने आने के बाद सियासी गलियारों में बहसबाजी तेज हो गई है। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त होना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान से ज्यादा मुसलमान भारत में रहते हैं। साक्षी
 | 
विवादित बयान: साक्षी महाराज बोले- मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त हो

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के उन्‍नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का एक बार फिर विवादित बयान सामने आने के बाद सियासी गलियारों में बहसबाजी तेज हो गई है। उन्‍नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि मुसलमानों का अल्‍पसंख्‍यक दर्जा समाप्‍त होना चाहिए। क्‍योंकि पाकिस्‍तान से ज्‍यादा मुसलमान भारत में रहते हैं। साक्षी महाराज ने मुसलमानों का अल्‍पसंख्‍यक दर्जा तत्‍काल समाप्‍त करने की मांग करते हुए बयान दिया है।

सांसद साक्षी महाराज यूपी के बागपत जिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनसंख्या 20 करोड़ पहुंच गई है जो चिंता का विषय है। देश में जमीन घटती जा रही है और जनसंख्या बढ़ती जा रही है।

वहीं, किसान आंदोलन को लेकर राजनीतिक दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कृषि बिल को लेकर बात करने को तैयार है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर की तरह कृषि बिल को लेकर भी कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए, लेकिन अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है।

वहीं इस विवादित बयान के बाद साक्षी महाराज अब विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इस मामले में सूबे में भी बहसबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया।