लखनऊ: शीतलहर अभी रुकेगी नहीं तीन-चार दिन और चलेगी, जानिए क्या बोले मौसम विभाग वाले

न्यूज टुडे नेटवर्क। जनवरी का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने से पहले ही गलन भरी बर्फीली ठंड ने प्रदेश में एक बार फिर वापसी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी बर्फीली हवाएं चार-पांच दिन और परेशान करेंगी। अब तक जनवरी में मार्च और फरवरी की ठंड का एहसास करा रहीं बर्फीली हवाएं इतनी
 | 
लखनऊ: शीतलहर अभी रुकेगी नहीं तीन-चार दिन और चलेगी, जानिए क्या बोले मौसम विभाग वाले

न्यूज टुडे नेटवर्क। जनवरी का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने से पहले ही गलन भरी बर्फीली ठंड ने प्रदेश में एक बार फिर वापसी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी बर्फीली हवाएं चार-पांच दिन और परेशान करेंगी। अब तक जनवरी में मार्च और फरवरी की ठंड का एहसास करा रहीं बर्फीली हवाएं इतनी तेज हो गई हैं कि शरीर पर पड़ते ही चुभन सी हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय कुछ दिन अभी कोहरा छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में धूप निकलेगी और कुछ में नहीं। हालांकि धूप की गर्मी ज्यादा तेज नहीं रहेगी। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पारा गुरुवार को 3 से 5 डिग्री तक दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 शिक्षा डिग्री तक जाने की संभावना है।