नैनीताल-कुमाऊं में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, नैनीताल में मौसम का पहला हिमपात

Nanital News-आज से कुमाऊं में मौसम बदल चुका है। सुबह से आसमान में घने बादल छाये रहे। लोगों ने गर्म कपड़़े निकालने शुरू कर दिये। सुबह कई जिलों में थोड़ी हल्की बारिश भी हुई। वहीं दोपहर में नैनीताल से बर्फ गिरने की खबर आयी। नैनीताल में सुबह से ही हो रही ओलावृष्टि के कारण वहां
 | 
नैनीताल-कुमाऊं में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, नैनीताल में मौसम का पहला हिमपात

Nanital News-आज से कुमाऊं में मौसम बदल चुका है। सुबह से आसमान में घने बादल छाये रहे। लोगों ने गर्म कपड़़े निकालने शुरू कर दिये। सुबह कई जिलों में थोड़ी हल्की बारिश भी हुई। वहीं दोपहर में नैनीताल से बर्फ गिरने की खबर आयी। नैनीताल में सुबह से ही हो रही ओलावृष्टि के कारण वहां की सडक़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। घरों की छतों पर भी यही आलम है। नैनीताल में पहुंचे पर्यटक मौसम का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

नैनीताल-कुमाऊं में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, नैनीताल में मौसम का पहला हिमपात
हल्‍द्वानी, रुद्रपर, बागेश्‍वर, चम्‍पावत, रामनगर, अल्‍मोड़ा में सुबह से ही रुकरुक बारिश हो रही है। मौसम के रुख बदलते ही तापमान भी काफी गिर गया है। नवंबर माह के अंतिम दिनों में जिस तरह से मौसम ने करवट बदली है उससे अगले माह कड़ाकें के ठंड पडऩे की पूरी संभावना जताई जा रही है। नैनीताल में बर्फ गिरन से पर्यटकों ने खूब मस्ती की। वही बर्फ गिरने की खबर सुनते ही हल्द्वानी और रुद्रपुर से कई लोग लुत्फ उठाने नैनीताल पहुंच गये। मौसम की पहली बर्फबारी से नैनीताल के कारोबारियों के चेहरे में रौनक लौट आयी।