पूर्वांचल में सीएम योगी ने 27 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

न्यूज टुडे नेटवर्क। सीएम योगी ने मऊ जिले को कई परियोजनाओं की सौगात दी है। सीएम योगी दो दिन के पूर्वांचल के दौरे पर हैं। सीएम ने सोमवार को 27 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के पूर्वांचल के दौरे पर हैं। सोमवार को मऊ में CM योगी ने
 | 
पूर्वांचल में सीएम योगी ने 27 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। सीएम योगी ने मऊ जिले को कई परियोजनाओं की सौगात दी है। सीएम योगी दो दिन के पूर्वांचल के दौरे पर हैं। सीएम ने सोमवार को 27 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के पूर्वांचल के दौरे पर हैं। सोमवार को मऊ में CM योगी ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले नौकरी चेहरा देखकर दी जाती थी।

एक खास परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था। हमने अब तक चार लाख युवाओं को नौकरी दी है। कोई भ्रष्टाचार या बेइमानी नहीं कर सकता है। यदि किसी ने ऐसा किया तो उसकी जगह जेल होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में 136.35 करोड़ रुपए की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यहां आयोजित जनसभा में CM ने सबसे लेट से आने के लिए मऊ की जनता से क्षमा मांगी। कहा कि, मौसम की खराबी के चलते आने में देर हुई है। इससे पहले घोसी विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी तय समय से लेट आया था।

बावजूद इसके जनता ने पूरा सहयोग किया। यहां सीएम ने कृषि बिलों पर जारी भ्रम को दूर करने का प्रयास किया। आज मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए वाराणसी जाएंगे। शाम को वे सर्किट हाउस में BJP पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मंडलीय समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की प्रगति का हाल जानेंगे।