सीएम योगी ने गुरु गोविन्द सिंह जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

न्यूज टुडे नेटवर्क। देश भर में आज सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है। सिख समुदाय के लोग इस जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं। आज के दिन गुरुद्वारों में कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ का आयोजन हो
 | 
सीएम योगी ने गुरु गोविन्द सिंह जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। देश भर में आज सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है। सिख समुदाय के लोग इस जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं। आज के दिन गुरुद्वारों में कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ का आयोजन हो रहा है। सिख समुदाय के लोगों ने आज सुबह प्रभातफेरी निकाली। दिन में शोभायात्रा और लंगर का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारों के आस-पास खालसा पंथ की झांकियां सजाई गई हैं।

गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनका जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है। गुरु गोविंद ने अपने अनुयायियों को मानवता को शांति, प्रेम, करुणा, एकता और समानता का संदेश दिया।

गुरू गोविन्‍द सिंह की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खालसा पंथ के संस्थापक दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
यहां जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और भलाई

हेतु प्रेरित किया। गुरु गोविन्द सिंह जी ने जुल्म, अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया। गुरु जी ने समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित कर सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी को गुरु गोविन्द सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।