CM योगी ने NEET टॉपर आकांक्षा का किया सम्मान, दिया यह तोहफा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज नीट-2020 (NEET-2020) टॉपर आकांक्षा सिंह को अपने आवास पर सम्मानित किया है। आकांक्षा कुशीनगर (Kushinagar) की रहने वाली हैं और उन्होंने नीट परीक्षा में 100 फ़ीसदी अंक हासिल किए हैं। लेकिन उम्र कम होने की वजह से उन्हें दूसरा स्थान मिला है। सीएम योगी ने इस उपलब्धि के लिए आकांक्षा
 | 
CM योगी ने NEET टॉपर आकांक्षा का किया सम्मान, दिया यह तोहफा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज नीट-2020 (NEET-2020) टॉपर आकांक्षा सिंह को अपने आवास पर सम्मानित किया है। आकांक्षा कुशीनगर (Kushinagar) की रहने वाली हैं और उन्होंने नीट परीक्षा में 100 फ़ीसदी अंक हासिल किए हैं। लेकिन उम्र कम होने की वजह से उन्हें दूसरा स्थान मिला है।

सीएम योगी ने इस उपलब्धि के लिए आकांक्षा और इनके भाई को एक-एक टेबलेट (tablet) देकर सम्मानित किया है। साथ ही आकांक्षा की पढ़ाई और हॉस्टल के खर्च की जिम्मेदारी भी सरकार द्वारा पूरी किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ कुशीनगर व प्रदेश बल्कि पूरी देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का बनेगी। यह उन लोगों के लिए भी संदेश है जो बेटियों को कम आंकते हैं और उन्हें पढ़ने नहीं भेजते। मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षा न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं। उनकी रैंक के मुताबिक उन्हें एम्स में एडमिशन मिल जाएगा।
                          http://www.narayan98.co.in/
CM योगी ने NEET टॉपर आकांक्षा का किया सम्मान, दिया यह तोहफा                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8