पिथौरागढ़-मुनस्यारी में बादल फटने से मची तबाही, कई मकान हुए जमीदोंज, एक की मौत,दो घायल

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक के तल्ला जोहार के टिमटिया क्षेत्र में बादल फटने से तबाही मच गई। शुक्रवार की रात यहां बादल फट गया। इस दौरान मलबे में दबने से राम सिंह पुत्र दयान सिंह की मौत हो गई है। हादसे में धनी देवी पत्नी राम सिंह और चंद्रा देवी हो गए है। सूचना
 | 
पिथौरागढ़-मुनस्यारी में बादल फटने से मची तबाही, कई मकान हुए जमीदोंज, एक की मौत,दो घायल

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्‍लॉक के तल्ला जोहार के टिमटिया क्षेत्र में बादल फटने से तबाही मच गई। शुक्रवार की रात यहां बादल फट गया। इस दौरान मलबे में दबने से राम सिंह पुत्र दयान सिंह की मौत हो गई है। हादसे में धनी देवी पत्नी राम सिंह और चंद्रा देवी हो गए है। सूचना पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलो को मलबे से बाहर निकाला। पूरे तल्ला जोहार में रात भर भारी बारिश हुई है। सूचना पर पुलिस और राजस्व दल मौके पर पहुंच गया है।

पिथौरागढ़-मुनस्यारी में बादल फटने से मची तबाही, कई मकान हुए जमीदोंज, एक की मौत,दो घायल

वही बादल फटने से थल मुनस्यारी सडक़ रातिगाढ़ रसियबगड़, नया बस्ती आदि कई स्थान बंद हैं। इस क्षेत्र में चार घर जमीदोंज हो गए हैं। मलबे में दबी एक महिला को सकुशल निकाल लिया गया। एसडीआएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है। बड़बगड़ क्षेत्र में जानवरों के दबने की भी सूचना है। रामगंगा नदी उफान पर है। आगे की खबर के लिए उपडेट देखते रहे।