चेहरे पर मोटापा कम करने के लिए जानिए क्या है शानदार एक्सरसाइज

योग करने से कई बिमारियों का निवारण होता हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके चेहरे पर ही ज्यादा चर्बी चढ़ी होती हैं। गर्दन के आसपास के हिस्से में मांस ज्यादा नजर आने की वजह से चेहरा मोटा नजर आता है। ऐसे लोगों के चेहरे पर डबल चिन दिखती हैं। इन लोगों को इस
 | 
चेहरे पर मोटापा कम करने के लिए जानिए क्या है शानदार एक्सरसाइज

योग करने से कई बिमारियों का निवारण होता हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके चेहरे पर ही ज्यादा चर्बी चढ़ी होती हैं। गर्दन के आसपास के हिस्से में मांस ज्यादा नजर आने की वजह से चेहरा मोटा नजर आता है। ऐसे लोगों के चेहरे पर डबल चिन दिखती हैं। इन लोगों को इस खास योग के आसन करना चाहिए ताकि चेहरा खूबसूरत और पतला नजर आए।

  • लॉयन फेस एक्सरसाइज करने के लिए मुंह जितना खोल सकते हैं खोलें, सांस बाहर छोड़ें। आंखें जितनी खोल सकें खोलें। दो से तीन मिनट तक इसी अवस्था में रहें। इसके बाद सामान्य मुद्रा में आकर गहरी लंबी सांस लें। चेहरे का फैट कम करने के लिए यह सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है। रोजान आधा घंटे च्विंगम चबाने से चेहरे की चीकबोन्स कम होने लगती है। मगर ध्यान रहे की ज्यादा च्विंगम चबाने से दांत खराब होने लगते हैं।

चेहरे पर मोटापा कम करने के लिए जानिए क्या है शानदार एक्सरसाइज

  • गहरी सांस लें और मुंह में इतनी हवा भरे, जैसे गुब्बारा फुलाने के लिए मुंह में हवा भरते हैं। पांच सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें। अब पांच सेकंड तक दाएं गाल को दबाएं और फिर बाएं गाल को। फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं। इस प्रक्रिया को पांच से आठ बार दोहराएं। अपने होठों को मछली के आकार का बनाते हुए दोनो दिशाओं पर अपने होठो को घुमायें और इस प्रक्रिया को 10 सेकेंड तक यूं ही रहने दें। इससे भी डबल चिन और चेहरे की चर्बी से निजात मिलती हैं।

फिश फेस एक्सरसाइज

फिश फेस एक्सरसाइज करने से चेहरे का फैट कम होने लगता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए गालों को अंदर की तरफ खीचें। अब होंठों को बाहर की तरफ निकाल दें। ऐसा करने पर आपका चेहरा मछली की तरह दिखाई देने लगेगा। फिश फेस एक्सरसाइज को दिन में कम से कम 10 बार करें। लगातार इसको करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

किसिंग द स्काई एक्सरसाइज

चेहरे का फैट कम करने और डबल चीन से छुटकारा पाने के लिए किसिंग द स्काई एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक जगह पर सीधा बैठ जाएं। अब अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुका लें। आंखों को बंद करके लिप्स को ऐसे बनाएं जैसे आप किसी को किस कर रही हो। तकरीबन 10 सैकिंड के लिए इस एक्सरसाइज को करें।

चेहरे पर मोटापा कम करने के लिए जानिए क्या है शानदार एक्सरसाइज

माउथ वॉश मूव एक्सरसाइज

माउथ वॉश मूव एक्सरसाइज को करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होने लगता है जिससे चेहरे का फैट कम होने लगता है। इस एक्सरसाइज को दिन में 10 बार करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

कम खाएं सोडियम

सोडियम वाला खाना खाने से शरीर में सूजन बढ़ जाती है। हर प्रोसेस्ड फूड में नमक का मात्रा काफी ज्यादा होती है, इससे शरीर में पानी की मात्रा काफी जमा हो जाती हैं। इस कारण वॉटर रिटेंशन बढऩे लगता है जो कि चेहरे की चर्बी को बढ़ा देता है। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट में चाहे कम मात्रा में वसा पाया जाता है लेकिन यह मोटापे का मुख्य कारण होता है। इसमें मुख्यता व्हाइट ब्रेड, चावल, आटा, चीनी, सोडा, मिठाई शामिल रहती हैं। अपने रोजाना खाने में इनका प्रयोग कम करना चाहिए।