छत्तीसगढ़- आपस में भिड़े ITBP के जवान, गोलीबारी में 6 की मौत 2 घायल

ITBP Officers Fight, छत्तीसग़ढ के नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। यह झगड़ा इतना ज्यादा हिंसक हो गया कि इसमें 6 जवानों की जान चली गई और 2 घायल हो गए हैं। विवाद किस बात पर था इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। नारायणपुर के
 | 
छत्तीसगढ़- आपस में भिड़े ITBP के जवान, गोलीबारी में 6 की मौत 2 घायल

ITBP Officers Fight, छत्तीसग़ढ के नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। यह झगड़ा इतना ज्यादा हिंसक हो गया कि इसमें 6 जवानों की जान चली गई और 2 घायल हो गए हैं। विवाद किस बात पर था इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। नारायणपुर के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहित गर्ग ने बताया है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें 6 जवानों की जान चली गई। घटना में दो लोग घायल भी हो गए। हालांकि, उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि विवाद किस बात पर हुआ।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक नारायणपुर जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर कड़ेनार इलाके में आईटीबीपी के जवानों नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात थे। यहां कैंप में आपसी विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने आपस में ही गोलीबारी शुरू कर दी। घटना की पुष्टि करते एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि बुधवार की सुबह कैंप में जवानों के बीच आपसी में गोलीबारी होने से छह जवानों की मौके पर मौत हो गई है। वही दो जवान घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर शिफ्ट किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़- आपस में भिड़े ITBP के जवान, गोलीबारी में 6 की मौत 2 घायल

गोली चलाने वाले जवान ने खुद को मारी गोली

सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि मरने वाले जवानों में शामिल कॉन्सेबल मसुदुल रहमान ने ही गुस्से में आकर फायरिंग शुरू की, जिसमें सभी जवान मारे गए। आखिर में रहमान ने खुद को भी गोली मार ली। एंटी नक्सल ऑपरेशन के एआईजी देवनाथ ने बताया कि जवान ने अपनी एके-47 से साथी जवानों पर गोली चलाई है। गोली चलाने वाला जवान भी मारा गया है। गोली चलाने के कारणों की जांच की जा रही है। उस समय की परिस्थितियों को देखने के बाद ही बताया जा सकता है कि जवान ने क्यों गोली चलाई। घायल जवानों को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में लाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub