चंडीगढ़-पिता ने की तीन मासूमों की हत्या, फिर उठाया ऐसा कदम देखने वाले रह गये दंग

चंडीगढ़-हमीरगढ़ में एक पिता ने अपने तीन नन्हें बच्चों का बेरहमी से कत्ल कर दिया। जिसके बाद उसने दो बच्चों के शव चारपाई को खड़ा कर उसके पाए सेलटका दिए और एक बच्चे का शव छत पर पंखे वाली जगह पर लगे हुक से लटकाकर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। युवक ने ऐसा
 | 
चंडीगढ़-पिता ने की तीन मासूमों की हत्या, फिर उठाया ऐसा कदम देखने वाले रह गये दंग

चंडीगढ़-हमीरगढ़ में एक पिता ने अपने तीन नन्हें बच्चों का बेरहमी से कत्ल कर दिया। जिसके बाद उसने दो बच्चों के शव चारपाई को खड़ा कर उसके पाए सेलटका दिए और एक बच्चे का शव छत पर पंखे वाली जगह पर लगे हुक से लटकाकर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। युवक ने ऐसा कदम अपनी पत्नी की मौत के बाद उठाया। वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक बच्चों की उम्र पांच, तीन और एक वर्ष बताई जा रही है। युवक की पहचान बेअंत सिंह के रूप हुई है।

जानकारी देते हुए थाना भगता भाईका के एसएचओ अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव हमीरगढ़ में रहने वाले बेअंत सिंह ने अपने तीन मासूम बच्चों समेत खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची। एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह की पत्नी का कुछ माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार को रात उसने अपने तीनों बच्चों की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने दो बच्चों के शव को चारपाई को खड़ा कर उसके पाए से टांग दिया। जबकि एक बच्चे के शव को छत पर पंखे वाली जगह पर लगे हुक से टांगने के बाद खुद पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस के अनुसार तीनों बच्चों के गले पर रस्सी के निशान थे। पहले आरोपी ने तीनों बच्चों की हत्या की। उसके बाद खुदकुशी का मामला बनाने के लिए आरोपी ने बच्चों के शव को चारपाई और हुक में लटका दिया। घटनाके बाद सुबह मृतक बेअंत की बहन रानी कौर को जैसे ही पता चला उसने गांव वालों को सूचित किया। पुलिस ने चारों के शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक बेअंत सिंह की बहन रानी कौर के बयान पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। रानी कौर ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता था। पत्नी की मौत के बाद उसे अपने बच्चों का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा था। इसी कारण उसने तनाव में यह कदम उठाया।