चंपावत- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश को दी करोड़ो की सौगात, मानसरोवर यात्रा को लेकर कही ये बात
पिथौरागढ़ पहुंचे राज्य पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लगभग 16 करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्थलों को चिन्हित कर उन्हें सर्किट में शामिल करने
Jan 17, 2021, 18:26 IST
|

पिथौरागढ़ पहुंचे राज्य पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लगभग 16 करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्थलों को चिन्हित कर उन्हें सर्किट में शामिल करने की योजना पर कार्य जारी है।

रद की जाएगी मानसरोवर यात्रा
इसके अलावा जनपद के पौराणिक क्रांतेश्वर महादेव को शिव सर्किट, नागनाथ मंदिर और गोरलचौड़ स्थित गोलज्यू मंदिर को और रमक के सूर्य मंदिर को नवग्रह सर्किट में शामिल किया गया है। इस दौरान उन्होंने भारत चीन के संबंधों में आई खटस के चलते मानसरोवर यात्रा को रद किये जाने की भी जानकारी दी।

WhatsApp Group
Join Now