चम्पावत-यहां हृदय गति रूकने से हुई कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मौत, शोक में डूबी पार्टी

चम्पावत-शनिवार देर रात कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देव 55 वर्ष की उम्र में ह्दय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता परिजनों को ढांढस बंधाने रात में ही उनके घर पहुंचने लगे। उनके निधन पर
 | 
चम्पावत-यहां हृदय गति रूकने से हुई कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मौत, शोक में डूबी पार्टी

चम्पावत-शनिवार देर रात कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देव 55 वर्ष की उम्र में ह्दय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता परिजनों को ढांढस बंधाने रात में ही उनके घर पहुंचने लगे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह महाराज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भागीरथ भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री मुन्ना सिंह, हरगोविंद बोरा, प्रहलाद सिह मोहन आदि लोगों ने गहरा शोक जताया है।

उत्तम सिंह मूल रूप से पाटी ब्लॉक के मल्ली जैन कांडे निवासी थे जो वर्तमान में चंपावत के बाजरी कोट में रह रहे थे। शनिवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए। जहां उनका निधन हो गया। प्रभारी सीएमएस डॉक्टर जुनेद कुमार ने बताया अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।