चम्पावत-भाजपा के इस पूर्व विधायक का निधन, 1971 में जुड़े थे जनसंघ से…

चम्पावत-देर रात लोहाघाट निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा का कल रात निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास स्थान लोहाघाट के फोर्ती में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। इससे पहले एक सितंबर को उनके पुराने साथी व वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें
 | 
चम्पावत-भाजपा के इस पूर्व विधायक का निधन, 1971 में जुड़े थे जनसंघ से…

चम्पावत-देर रात लोहाघाट निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा का कल रात निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास स्थान लोहाघाट के फोर्ती में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। इससे पहले एक सितंबर को उनके पुराने साथी व वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें उपचार के लिए उन्हें मुंबई बुलवाया था। जिसके बाद सरकार द्वारा पहले हेलीकाप्टर से पुनेठा को पहले देहरादून ले जाया गया। उसके बाद मुंबई भेजा गया। करीब एक सप्ताह पहले वह मुंबई से लौट आए थे।

कृष्ण चंद्र पुनेठा के ही फेसबुक अकाउंट से उनके पुत्र ने उनके निधन की जानकारी दी है। आज सुबह जैसे ही लोगों को पुनेठा के निधन की सूचना मिली उनमें शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। कृष्ण चंद्र पुनेठा वर्ष 1971 में जनसंघ से जुड़े। अविभाजित उत्तर प्रदेश में पिथौरागढ़ क्षेत्र के विधायक भी रहे। वर्ष 1990 में वे पिथौरागढ़ जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। 1991 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पिथौरागढ़ सीट से सदस्य चुने गए। उत्तराखंड राज्य अलग होने के बाद वह​ हिल्ट्रान के अध्यक्ष बने।