हल्द्वानी-विकास कार्यों के दम पर जीत दोहराने के लिए चंपा पहुंची घर-घर, किये ये वायदा

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-निकाय चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार राजपुरा में वार्डों की संख्या अधिक होने से मुकाबला और भी कांटेदार हो गया है। निवर्तमान पार्षद रही चंपा रंधावा इस बार भी चुनावी मैदान में कूदी है। इस बार चंपा रंधावा वार्ड नंबर 13 राजपुरा पड़ाव से चुनावी मैदान में
 | 
हल्द्वानी-विकास कार्यों के दम पर जीत दोहराने के लिए चंपा पहुंची घर-घर, किये ये वायदा

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-निकाय चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार राजपुरा में वार्डों की संख्या अधिक होने से मुकाबला और भी कांटेदार हो गया है। निवर्तमान पार्षद रही चंपा रंधावा इस बार भी चुनावी मैदान में कूदी है। इस बार चंपा रंधावा वार्ड नंबर 13 राजपुरा पड़ाव से चुनावी मैदान में है। पिछले बार तक राजपुरा एक वार्ड था जिसमें चंपा रंधावा ने ही जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी को हराकर पार्षद पद पर कब्जा किया। अपने विकास कार्यों के दम पर चंपा रंधावा इस बार भी चुनावी मैदान में है। जिसके बाद उन्हें उम्मीद है कि पिछली बार की तरह भी जनता उन्हें इस बार भी विजयी ताज पहनायेगी। चंपा रंधावा भाजपा की पार्षद प्रत्याशी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह उनके चुनाव चिन्ह कमल के फूल मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाये।

हल्द्वानी-विकास कार्यों के दम पर जीत दोहराने के लिए चंपा पहुंची घर-घर, किये ये वायदा

एक नजर चंपा रंधावा के राजनीतिक सफर पर

वार्ड नंबर 13 राजपुरा पड़ाव से चंपा रंधावा भाजपा की सबसे दमदार प्रत्याशी है। चंपा ने दसवीं तक कि शिक्षा हासिल की है। वह वर्ष 2013 से 2018 तक राजपुरा की पार्षद रही। अपने कार्यकाल में चंपा रंधावा ने क्षेत्र में शौचालयों, सडक़ों और नालियों का निर्माण कार्य कराया। इसके अलावा कई लोगों को बिजली और गैस के कनेक्शन भी दिलवाये। साथ ही कई वृद्धों औ दिव्यांगों की पेंशन भी लगाई। वर्तमान में उनका सीवर लाइन कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता उनके विकास कार्योे को देखकर वोट करें। चंपा अपने वार्ड में एक अकेली दमदार प्रत्याशी है।

क्या है भविष्य के प्लान

भाजपा से पार्षद प्रत्याशी चंपा रंधावा ने कहा कि वह भविष्य में क्षेत्र का विकास करना चाहती है। इसके लिए जनता का साथ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की गरीब जनता को प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास उपलब्ध करायेगी। जिससे झोपडिय़ों में अपना जीवन निर्वहन कर रहे गरीब लोगों को छत मिल सकें। साथ ही उनका लक्ष्य वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाने का है। जिससे वार्ड प्रकाशमान हो सकें। इसके अलावा जिन जगहों पर सडक़ें व सीसी मार्ग नहीं है, उन जगहों पर विकास कार्योंं को अंजाम देना है।