चमोली- हिमालय दर्शन के लिए शुरू हुई ये खास सुविधा, एक बार में 5 पर्यटक कर सकेंगे दीदार

उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ के रविग्राम स्थित हेलीपैड से हिमालय दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू हो गई है। हेलीकॉप्टर से पर्यटक व स्थानीय लोग पर्यटन स्थलों के साथ ही चारों और फैली हिमाच्छादित चोटियों व हिमालय के करीब से दर्शन भी कर सकेंगे। हेरिटेज एविएशन हवाई सेवा के जोशीमठ प्रभारी विनीत
 | 
चमोली- हिमालय दर्शन के लिए शुरू हुई ये खास सुविधा, एक बार में 5 पर्यटक कर सकेंगे दीदार

उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ के रविग्राम स्थित हेलीपैड से हिमालय दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू हो गई है। हेलीकॉप्टर से पर्यटक व स्थानीय लोग पर्यटन स्थलों के साथ ही चारों और फैली हिमाच्छादित चोटियों व हिमालय के करीब से दर्शन भी कर सकेंगे। हेरिटेज एविएशन हवाई सेवा के जोशीमठ प्रभारी विनीत सनवाल के मुताबिक हिमालय दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति का टिकट 3000 रुपये रहेगा है।

चमोली- हिमालय दर्शन के लिए शुरू हुई ये खास सुविधा, एक बार में 5 पर्यटक कर सकेंगे दीदार

एक समय में बैठाए जाएंगे 5 पर्यटक

उन्होंने जानकारी दी कि हिमालय दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर में एक समय में केवल पांच पर्यटक ही बैठाए जाएंगे। हेलीकॉप्टर सूर्योदय से अस्त तक पर्यटकों को हिमालय का दीदार कराएगा। उन्होंने बताया कि करीब 10 मिनट का एक चक्कर होगा, जिसमें पर्यटक हिमालय दर्शन के साथ ही औली का दीदार भी कर सकेंगे।