चमोली-श्रम विभाग मेंं पंजीकृत मजदूरों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ, सरकार के दावे हवा-हवाई

चमोली- जिले के गोपेश्वर में श्रम विभाग के कार्यालय में पंजीकृत मजदूरों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए ऑनलाइन कई योजनाओं को दिखाया जा रहा है लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और है। हैरानी की बात यह है कि यहां पर पंजीकृत मजदूरों को विवाह सहायता के लिए 25000 रुपए जिए
 | 
चमोली-श्रम विभाग मेंं पंजीकृत मजदूरों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ, सरकार के दावे हवा-हवाई

चमोली- जिले के गोपेश्वर में श्रम विभाग के कार्यालय में पंजीकृत मजदूरों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए ऑनलाइन कई योजनाओं को दिखाया जा रहा है लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और है। हैरानी की बात यह है कि यहां पर पंजीकृत मजदूरों को विवाह सहायता के लिए 25000 रुपए जिए जा रहे हैं जबकि यह राशि 50000 थी। वही मृत्यु के बाद भी कुछ सहायता दी जा रही है। बाकि गरीबों के लिए अन्य लाभ कुछ भी नहीं दिए जा रहे हैं।

इस स्थिति को देखते हुए पंजीकृत मजदूरों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार की योजनाएं बनाई जा रही है। उनका कहना है कि अन्य राज्यों में प ंजीकृत श्रमिकों को संचालित योजनाएं का लाभ मिल रहा है। केवल उत्तराखंड में ही मजदूरों को लाभ से वंचित रखा जा रहा है। जबकि राज्य सरकार दावे कुछ और कर रही है। देखने वाली बात यह होगीं कि श्रमिकों जो लाभ दिए जाने हैं क्या मजदूरों को अपने हक के लिए जन आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा।