चमोली में बादल फटने से मची तबाही, छह लोगों की मलबे में दबकर मौत

चमोली-यहां जिले में तीन गांव में बादल फटने से छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने सभी शवों को मलबे से निकाल लिया है। बादल फटने की पहली घटना घाट ब्लॅाक के बांजबगड़ गांव में हुई। जहां सुबह पांच बजे बादल फटा। यहां एक मकान मलबे में दब गया। हादसे में घर में सो
 | 
चमोली में बादल फटने से मची तबाही, छह लोगों की मलबे में दबकर मौत

चमोली-यहां जिले में तीन गांव में बादल फटने से छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने सभी शवों को मलबे से निकाल लिया है। बादल फटने की पहली घटना घाट ब्‍लॅाक के बांजबगड़ गांव में हुई। जहां सुबह पांच बजे बादल फटा। यहां एक मकान मलबे में दब गया। हादसे में घर में सो रही अब्बल सिंह की पत्नी रूपा देवी व बेटी चंदा नौ माह की दबकर मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना आली गांव में हुई। जहां बादल फटने से नेनू राम का मकान मलबे में दब गया। इसमें नेनू राम की 21 वर्षीय बेटी नौरती की दबकर मौत हो गई।

चमोली में बादल फटने से मची तबाही, छह लोगों की मलबे में दबकर मौत
इसके बाद सुबह करीब पौने नौ बजे घाट ब्‍लॉक के लांखी गांव में शंकर लाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मलबे में दबकर अजय पुत्र सुरेंद्र लाल, अंजली पुत्री शंकर लाल और आरती पुत्री शंकर लाल की मौत हो गई। सभी मृतकों के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। अभी भी खराब है और हल्की बारिश जारी है। फिलहाट प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मच हुआ है।

Snake Bite, homoepathic medicine,