
हल्द्वानी के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में दिनांक 16-7-2019 को गुरू-पूर्णिमा उत्तसव 11 विश्व शांति स्थापना दिवस के रुप में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष डॉ. गिरीश वर्मा का संदेश कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को पढ़कर सुनाया गया। इस खास मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि चंद्रा ने गुरु पूर्णिमा की सबको शुभकामनाएं दी व गुरू के महत्तव को समझाया। साथ ही उन्होंने विश्व शांति पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
वही कार्यक्रम की संस्था सदस्य प्रोफेसर डॉ. गंगा बिष्ट अध्यक्ष उत्तरांचल विश्व शांति आन्दोलन द्वारा इस खास मौके पर गुरु पूर्णिमा के महत्तव व विश्व शांति पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस दौरान कार्यक्रम में गुरू वन्दना व सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसके बाद कक्षा 12वीं और 10वीं परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान शिक्षिका पुष्पा जोशी, चंचल पाण्डे ने गुरु पंरपरा से सबको अवगत कराया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को ध्यान, आसन, प्राणायाम करवाया। जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा गुरु वंदना की मनमोहक प्रस्तुती की पेशकश भी की गई। कार्यक्रम का संचालन कमलेश शर्मा द्वारा किया गया। वही इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकायें उपस्थित रहें। तथा अंत में प्रसाद वितरण किया गया।