देहरादून- रफ्तार के कहर ने ली 2 युवकों की जान, जाने कैसे हुआ पूरा दर्दनाक हादसा

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: सुबह तड़के मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में बैठे 5 लोगों में से 2 की मौत हो गई जबकि एक युवती समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही तमाम पुलिस
 | 
देहरादून- रफ्तार के कहर ने ली 2 युवकों की जान, जाने कैसे हुआ पूरा दर्दनाक हादसा

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: सुबह तड़के मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में बैठे 5 लोगों में से 2 की मौत हो गई जबकि एक युवती समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इधर हादसे में अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष, नीरज पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम श्री कोट तहसील घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई।

देहरादून- रफ्तार के कहर ने ली 2 युवकों की जान, जाने कैसे हुआ पूरा दर्दनाक हादसा

तेज रफ्तार ने छीन ली जान

जानकारी मुताबिक सुबह एक बलेनो कार मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। सुबह करीब 4.10 बजे राजपुर क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास बलेनो कार नियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और 108 की मदद से दून चिकित्सालय भिजवाया, जहां इलाज के दौरान कार सवार अनिल कुमार सिंह और नीरज नामक युवक की मौत हो गई। दोनों मृतक टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वहीं घायल रोहित, ऋषभ और 19 वर्षीया युवती अदिति का दून चिकित्सालय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये हुए घायल

इधर दुर्घटना में रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार नेहरू कॉलोनी, उम्र 21 वर्ष, ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार, नेहरू कॉलोनी, उम्र 19 वर्ष और अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला, नेहरू कॉलोनी, देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए।