हल्द्वानी-कप्तान साहब जाम और देर रात तक डीजे के धुन से शहर परेशान, कब होगी कार्रवाई

हल्द्वानी-यूज टुडे नेटवर्क- मैरिज हॉलों ने भी नियमों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया है। 10 बजे तक डीजे बजाने का नियम शहर के कई मैरिज हॉल भूल चुके हैं। वहीं देर रात तक डीजे के शोर से लोगों की नींद खराब हो रही है। इन दिनों शादी-विवाह का जोर है। ऐसे में सबसे ज्यादा
 | 
हल्द्वानी-कप्तान साहब जाम और देर रात तक डीजे के धुन से शहर परेशान, कब होगी कार्रवाई

हल्द्वानी-यूज टुडे नेटवर्क- मैरिज हॉलों ने भी नियमों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया है। 10 बजे तक डीजे बजाने का नियम शहर के कई मैरिज हॉल भूल चुके हैं। वहीं देर रात तक डीजे के शोर से लोगों की नींद खराब हो रही है। इन दिनों शादी-विवाह का जोर है। ऐसे में सबसे ज्यादा देर रात तक डीजे बजने का शोर रामपुर में सुनाई दे रहा है। पुलिस में कान बंद कर ठंड में नींद का आनन्द ले रही है। वही रामपुर रोड के कई मैरिज हॉलो में देर रात 12 बजे से 2 बजे डीजे की आवाज सुनाई दे रही है। वही शहर भर में दिन क्या रात के जाम से जनता परेशान है। कल दिन में प्रेम हॉल से रोडवेज पर लगे जाम से सैकड़ों लोग फंसे रहे। जाम से हालात ऐसी की राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया। आखिर शहर को इन समस्याओं से कब छुटकारा मिलेगा।

हल्द्वानी-कप्तान साहब जाम और देर रात तक डीजे के धुन से शहर परेशान, कब होगी कार्रवाई

डीजे ने उड़ाई रातों की नींद

वही डीजे की आवाज से परेशान रामपुर रोड के कई लोग शिकायत तो करना चाहते है पर खुलकर सामने नहीं आना चाहते। लोगों को कहना है कि बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। वही इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की डेट नजदीक होने से युवावर्ग भी परेशान है। दस बजे तक बजे वाला डीजे देर रात तक बज रहा है। सबसे ज्यादा शोर देवलचौड़ से पंचायत घर तक सुनाई दे रहा है। मैरिज हॉल खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है फिर भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस की रात्रि गश्त भी हवा-हवाई साबित हो रही है। अगर गश्त होती तो 10 बजे से रात दो बजे तक डीजे की आवाज कानों में नहीं सुनाई देती।

जाम से छूटा सीटैट का पेपर

कल दिन भर लगे जाम ने दूरदराज से आये सीटैट के कई युवाओं का पेपर छूट गया। निराश युवा यहां की यातायात व्यवस्था को कोंसते हुए नजर आये। उन्होंने कहा कि इस बार बहुत मेहनत की थी। एक तो सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है। वहीं जिस परीक्षा के लिए सालभर मेहनत की थी उस पर हल्द्वानी के जाम ने पल भर में पानी फेर दिया। वही देर से परीक्षा में पहुंचने पर कई युवाओं को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। इससे युवा खफा दिखे। कई युवा बोले अगली बार हल्द्वानी सेंटर चुनेंगे ही नहीं। आखिर इन सब का जिम्मेदार कौन है। कल दिन भर शहर के कई हिस्सों में जाम के झाम से लोग परेशान रहे।