हल्द्वानी- उत्तरायणी कार्यक्रम में पहुंचे आर्य, बोले उत्तराखंड संस्कृति को युवा पीढी तक पहुंचाना बेहद जरूरी

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: संगम घाटी खेल एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित उत्तरायणी कौतिक का शुभारम्भ आज प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य तथा विधायक संजीव आर्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य मंच पर कुमाऊंनी सांस्कृतिक पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
 | 
हल्द्वानी- उत्तरायणी कार्यक्रम में पहुंचे आर्य, बोले उत्तराखंड संस्कृति को युवा पीढी तक पहुंचाना बेहद जरूरी

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: संगम घाटी खेल एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित उत्तरायणी कौतिक का शुभारम्भ आज प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य तथा विधायक संजीव आर्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य मंच पर कुमाऊंनी सांस्कृतिक पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसकी दर्शकों ने मुख्य मंच से प्रशंसा की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये आर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश मे समय-समय पर आयोजित होने वाले मेले हमारी संस्कृति की विरासत को प्रस्तुत करते है। देवभूमि की संस्कृति, यहां का लोक संगीत एवं लोक नृत्य हमें सीधे आध्यात्म से जोडता है तथा पुरातन संस्कृति से भी रूबरू कराता है। उन्होने कहा कि समाज के भौतिकवादी युग मे हमारी संस्कृति एवं संगीत हांशिये पर जा रहा है जो हमारे लिए शुभ संकेत नही है।

हल्द्वानी- उत्तरायणी कार्यक्रम में पहुंचे आर्य, बोले उत्तराखंड संस्कृति को युवा पीढी तक पहुंचाना बेहद जरूरी

सांस्कृति को युवा पीढी तक पहुंचाना जरूरी

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढी को हमारी विरासत मे रूचि भी नही देखी जा रही है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को युवा पीढी तक पहुचानें की बात कही। साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को उत्तरायणी एवं घुघुती त्यौहार की शुभकामनायें दी। वहीं विधायक संजीव आर्य ने कहा कि मेले हमारी आस्था के प्रतीक है। मेलों के जरिये जहां आपस मे मिलना होता है वही मनोरंजन के साधन भी लोगों को आसानी से उपलब्ध होते है।

हल्द्वानी- उत्तरायणी कार्यक्रम में पहुंचे आर्य, बोले उत्तराखंड संस्कृति को युवा पीढी तक पहुंचाना बेहद जरूरी

ये रहें मौजूद

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका संजय वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष अंकित साह, उपाध्यक्ष आरडी जोशी, सचिव त्रिभुवन पाठक, सुरेश तिवारी, डा. प्रताप गोरी, दीपक पंत, हेम तिवारी, दलीप गोस्वामी, पीसी गोरखा, तारा भण्डारी, पीसी गोस्वामी, दलीप बोरा के अलावा उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा के अलावा बडी संख्या मे क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। वही कार्यक्रम का संचालन भाष्कर तिवारी द्वारा किया गया।