देहरादून-इस दिन से राज्य के अंदर दौड़ेगी बसें, परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में लिया बड़ा फैसला

देहरादून-कोरोनाकाल में वाहनों को संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया। जिसके बाद केवल प्रवासियों के लिए ट्रेनों, बसों और अन्य वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है। अब प्रदेश में 25 जून से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। बैठक में सहमति बनी
 | 
देहरादून-इस दिन से राज्य के अंदर दौड़ेगी बसें, परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में लिया बड़ा फैसला

देहरादून-कोरोनाकाल में वाहनों को संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया। जिसके बाद केवल प्रवासियों के लिए ट्रेनों, बसों और अन्य वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है। अब प्रदेश में 25 जून से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। बैठक में सहमति बनी की राज्य के अंदर बसों का संचालन किया जा सकेगा। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव और बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि पहले चरण में रोडवेज की 50 बसों का ही संचालन किया जाएगा।

देहरादून-इस दिन से राज्य के अंदर दौड़ेगी बसें, परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में लिया बड़ा फैसला

अगर यह संचालन सफल रहा तो उसके बाद दूसरे चरण में बसों का संचालन किया जाएगा। आगामी 25 जून से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें सडक़ों पर चलेंगी। अभी केवल कम दूरी के रूटों पर निगम बसों का संचालन करेगा। इसके अलावा परिवहन निगम के कर्मचारियों को उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने पर भी मुहर लगाई गई है। पूर्व में परिवहन निगम के द्वारा खरीदी गई 300 बसों के लोन लेने को भी अनुमति दी गई।