शाहजहांपुर में बस पलटी, 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल
न्यूज टुडे नेटवर्क, शाहजहांपुर। जिले के थाना रोजा के जमुका तिराहे पर अंबेडकर नगर से पटियाला जा रही एक बस सोमवार रात पलट गई। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। बस में सवार करीब दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Feb 2, 2021, 13:19 IST
|
न्यूज टुडे नेटवर्क, शाहजहांपुर। जिले के थाना रोजा के जमुका तिराहे पर अंबेडकर नगर से पटियाला जा रही एक बस सोमवार रात पलट गई। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।
बस में सवार करीब दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस को पंजाब के किसान ने बुक कराया था।
निजी बस में करीब 50 से अधिक मजदूर सवार थे। घटना को संज्ञान लेकर यूपी पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। सुबह प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बस को रास्ते से हटाया। साथ ही घायल मजदूरों के परिवार वालों को सूचना दी है।