सेना के जवान के अपहरण के बाद जिंदा फूंका, इस हाल में मिला

पालघर। महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। पालघर में एक भारतीय नेवी के जवान को चेन्नई से अपहरण कर लिया गया। यहां जिंदा जलाकर मार दिया गया। हालांकि यह वारदात उसके साथ क्यों अंजाम दी गई यह भी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल मृतक की पहचान 27 वर्षीय सूरज कुमार दुबे के रूप में
 | 
सेना के जवान के अपहरण के बाद जिंदा फूंका, इस हाल में मिला

पालघर। महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। पालघर में एक भारतीय नेवी के जवान को चेन्नई से अपहरण कर लिया गया। यहां जिंदा जलाकर मार दिया गया। हालांकि यह वारदात उसके साथ क्यों अंजाम दी गई यह भी जानकारी नहीं मिली है।
फिलहाल मृतक की पहचान 27 वर्षीय सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई है। यह जवान मूल रूप से झारखंड के रांची का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि जवान को अगवा करने के बाद घोलवाड़ के जंगलों में रखा गया। वहीं पर अज्ञात लोगों ने उसे जिंदा जला दिया। 5 फरवरी की सुबह 90% जल चुके सूरज को पुलिस ने खोजा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

10 लाख रुपये की मांगी गई थी फिरौती

कहा जा रहा है कि परिवार से पहले 10 लाख रुपये की फिरौती की भी मांग की गई थी। पैसा देने से मना करने पर जवान को जला दिया। जवान के पिता ने अपने बेटे के लिये न्याय की मांग की है। पिता मिथिलेश दुबे ने बताया कि उनका बेटा घर आ रहा था। रास्ते में उससे बात हुई थी। पिता ने बेटे की मौत के पीछे किसी जानकार पर शक जताया है। पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को चेन्नई हवाई अड्डे के बाहर उसका अपहरण कर लिया गया था।