बुलंदशहर-भाजपा प्रत्याशी के मतदान केन्द्र में जाने पर लगी रोक, डीएम ने भेजा नजरबंद करने का नोटिस

बुलंदशहर-न्यूज टुडे नेटवर्क- बीजेपी के उम्मीदवार भोला सिंह के मतदान केंद्रों में जाने पर रोक लगी। भोला सिंह पर मतदान के दौरान पार्टी का पटका पहनकर जाने और सुरक्षाकर्मी से बहस करने के चलते कार्रवाई की है। डीएम अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह को नोटिस भी जारी किया है। यूपी के बुलंदशहर स्थित
 | 
बुलंदशहर-भाजपा प्रत्याशी के मतदान केन्द्र में जाने पर लगी रोक, डीएम ने भेजा नजरबंद करने का नोटिस

बुलंदशहर-न्यूज टुडे नेटवर्क- बीजेपी के उम्मीदवार भोला सिंह के मतदान केंद्रों में जाने पर रोक लगी। भोला सिंह पर मतदान के दौरान पार्टी का पटका पहनकर जाने और सुरक्षाकर्मी से बहस करने के चलते कार्रवाई की है। डीएम अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह को नोटिस भी जारी किया है। यूपी के बुलंदशहर स्थित जेपी जनता इंटर कॉलेज से खबर आ रही है कि बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह बूथ पर जाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश की। इसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी करने के साथ ही उन्हें नजरबंद करने का आदेश दे दिया है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया है कि कोई भी प्रत्याशी बूथ पर जा सकता है। वहां की व्यवस्था का निरीक्षण कर सकता है, यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। लेकिन ईवीएम नहीं देख सकता है। भोला सिंह की नजरबंदी के आदेश जारी होने के बाद कलक्ट्रेट में डीएम और एसएसपी बैठक कर रहे हैं।

बुलंदशहर-भाजपा प्रत्याशी के मतदान केन्द्र में जाने पर लगी रोक, डीएम ने भेजा नजरबंद करने का नोटिस

 आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया-भोला सिंह

गौरतलब है कि भोला सिंह के खिलाफ किसी ने जिलाधिकारी को शिकायत की कि उन्होंने जेपी जनता इंटर कॉलेज में जाकर बूथ का निरीक्षण किया और वोटरों को लुभाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने भोला सिंह को नोटिस जारी किया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने व अन्य प्रत्याशियों की शिकायत पर बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह को नजरबंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी अभय सिंह ने जारी किया है। भोला सिंह को नजरबंद करने के लिए जिलाधिकारी, एसडीएम सदर व टीम रवाना हो चुकी है। भोला सिंह ने उन्होंने बताया कि लोग वोट डालकर बाहर आ रहे थे, और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, मैंने लोगों को धन्यवाद बोला है।उन्होंने किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। मैं मतदान कक्ष में व्यवस्था देखने गया था, ईवीएम के पास नहीं गया था।