
नई दिल्ली-कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार आज बजट 2019-20 पेश किया गया। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंची। इसके बाद कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में ही बजट को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट लोकसभा में पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने में हमें 55 साल लगाए और पांच सालों में हम इसमें एक ट्रिलियन डॉलर और जोडऩे में सफल रहे। इस साल भारत की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन डॉलर की होगी। भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था है। 5 साल पहले यह 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी। मुद्रा योजना से लोगों की जिंदगी बदली है और रोजगार के लिए हमें उद्योगों में और निवेश की जरूरत है। पिछले 5 सालों में हमने दिवालिया कानून जैसे सुधार देखे हैं। इसके अलावा आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए भी कई योजनाएं चलाई गईं।
गरीब महिलाओं की रसोई में सिलेंडर पहुंचाए गए। पिछले पांच सालों मे दिवालिया कानून जैसे सुधार देखे हैं। आम लोगों की चिंता को लेकर कई योजनाएं बनाई गईं। हमारा फोकस अंतरिक्ष कार्यक्रम, ब्लू इकॉनम, जल प्रबंधन, स्वस्थ समाज और नागरिकों की सुरक्षा पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सरकार क्रियाशील सरकार रही है। 2014 से 2019 के दौरान हमने केंद्र और राज्य के संबंधों को नई ऊंचाइंया दी।
भौतिक और सामाजिक अवसरंचना निर्माण, डिजिटल इंडिया, हरित भारत, चिकित्सा उपकरणों पर जोर, मेक इन इंडिया पर हमारा फोकस होगा। सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है।पांच साल पहले भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। मगर अब हम पांचवें नंबर पर आ गए हैं। देश ने लोकतंत्र का उत्सव मनाया।