65वें जन्मदिन पर बोलीं बसपा प्रमुख- 2022 में यूपी में बसपा की सरकार, अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

न्यूज टुडे नेटवर्क। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि 2022 का विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी बसपा अकेले ही लड़ेगी। गौरतलब है कि पिछले चुनावों में गठबंधन के बावजूद बसपा को कोई लाभ नहीं मिला था उल्टे नुकसान उठाना पड़ा। अब बसपा स्रुप्रीमो ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वर्ष 2022 में
 | 
65वें जन्मदिन पर बोलीं बसपा प्रमुख- 2022 में यूपी में बसपा की सरकार, अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि 2022 का विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी बसपा अकेले ही लड़ेगी। गौरतलब है कि पिछले चुनावों में गठबंधन के बावजूद बसपा को कोई लाभ नहीं मिला था उल्‍टे नुकसान उठाना पड़ा। अब बसपा स्रुप्रीमो ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वर्ष 2022 में यूपी और उत्‍तराखण्‍ड में विधानसभा चुनावों के लिए राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आंकड़ों का गुणाभाग लगा रहे राजनैतिक दल लगातार बयानबाजी भी कर रहे हैं।

बसपा प्रमुख पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती शुक्रवार को अपने जन्‍मदिन के मौके पर दिल्‍ली में प्रेस कांफ्रेंस कर रही हैं। मायावती ने दावा किया 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ बसपा की सरकार यूपी में बनेगी। बसपा सुप्रीमो का शुक्रवार को 65वां जन्‍मदिन मनाया गया।

बसपा प्रमुख ने कहा कि कुछ समय के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव है। हमारी पार्टी आगामी चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हमारी पार्टी ने अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि पूर्वी की समाजवादी पार्टी की सरकार की तरह जनता वर्तमान की भाजपा सरकार से असंतुष्ट दिख रही है। यही स्थिति हमें उत्तराखंड में भी देखने को मिल रही है। मायावती ने कहा कि जनता BSP को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

मायावती ने कहा कि हम केंद्र सरकार के टीकाकरण का स्वागत करते हैं लेकिन देश के प्रत्येक नागरिक को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जाए। बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 2007 की तरह पार्टी को सत्ता में वापस लाएं। मायावती ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के संबंध में कहा कि सरकार को इन्हें वापस ले लेना चाहिए।