काशीपुर-प्रेमी संग विवाह मंडप से फुर्र हुई दुल्हन, अखबार में विज्ञापन देख किया था रिश्ता

आये दिन कई दुल्हनों की खबरें आ रही है। कोई शादी से पहले ही प्रेमी संग फरार हो रहा है तो कोई विवाह करने के बाद लेकिन शादी में दुल्हन विवाह मंडप से फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने से परिजनों में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते खबर पूरी बरात को पता चल
 | 
काशीपुर-प्रेमी संग विवाह मंडप से फुर्र हुई दुल्हन, अखबार में विज्ञापन देख किया था रिश्ता

आये दिन कई दुल्हनों की खबरें आ रही है। कोई शादी से पहले ही प्रेमी संग फरार हो रहा है तो कोई विवाह करने के बाद लेकिन शादी में दुल्हन विवाह मंडप से फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने से परिजनों में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते खबर पूरी बरात को पता चल गई। दुल्हन के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन राजस्थान से काशीपुर आई थी।

काशीपुर-प्रेमी संग विवाह मंडप से फुर्र हुई दुल्हन, अखबार में विज्ञापन देख किया था रिश्ता

स्वास्थ्य से सम्बधित जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें-

Your Problem Our Solution | होमियोपैथी से जुड़े आपके सवाल पाए सही जवाब

गढ़वाल के रहने वाले काशीपुर निवासी व्यक्ति एक बीमा कंपनी में कार्यरत हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। दो बेटों व बेटी की शादी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि विगत दिवस छोटे बेटे का विवाह एक रिसॉर्ट में होना था। दुल्हन पक्ष के लोग राजस्थान से काशीपुर शादी करने पहुंचे थे। सुबह मेहंदी रस्म के बाद दिन में हल्दी रस्म हुई। थोड़ी देर में दुल्हन के पास किसी का फोन आया। इसी बीच वह बाहर घूमने के बहाने से चली गई। उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

दुल्हन के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की आगे की कार्यवाही चल रही। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने अजमेर निवासी प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इससे पहले दूल्हा पक्ष ने एक माह पहले एक अखबार में छपे शादी के विज्ञापन से लडक़ी पसंद की थी। लडक़ी एक बड़े अस्पताल में सीनियर नर्स है जबकि लडक़ा दिल्ली में अपना व्यवसाय करता है। जिसके बाद रिश्ता तय हुआ था लेकिन शादी से पहले ही दुल्हन फरार हो गई।

WhatsApp Group Join Now
News Hub