बरेली : कब्रिस्तान के पास शौच करने पर ईंट-पत्थर चले, पुलिस पहुंची तो ये नि‍कला मामला…

न्यूज टुडे नेटवर्क। भमोरा में कब्रिस्तान के पास शौच करने से मना करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों तरफ से काफी लोग मौके पर पहुंच गए। उनके बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। दोनों तरफ के दो लोग घायल हो गए। मामला दो अलग-अलग संप्रदाय से जुडा होने के कारण पुलिस
 | 
बरेली : कब्रिस्तान के पास शौच करने पर ईंट-पत्थर चले, पुलिस पहुंची तो ये नि‍कला मामला…

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। भमोरा में कब्रिस्‍तान के पास शौच करने से मना करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों तरफ से काफी लोग मौके पर पहुंच गए। उनके बीच ईंट-पत्‍थर चलने लगे। दोनों तरफ के दो लोग घायल हो गए। मामला दो अलग-अलग संप्रदाय से जुडा होने के कारण पुलिस भी सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। गांव में सुरक्षा के लिहाज से फोर्स तैनात कर दी गई है।

कुडरिया इकलासपुर निवासी आरिफ़ ने बताया कि गांव में उसका अकेला घर है। गांव के पश्चिम तालाब के पास उनका कब्रिस्तान है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर गांव के राकेश का बेटा अर्जुन कब्रिस्तान में बनी मजार के पास शौंच कर रहा था। उसकी नजर शौच करते अर्जुन पर नजर पडी। उसने पास पहुंचकर मना किया। इसके बाद वह भिडने गया। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। अर्जुन ने घर पहुंचकर परिवार वालों को जानकारी दी। वे लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।

आरिफ पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंककर हमला कर दिया जिसमें आरिफ, चाचा, छोटे भाई आसिफ घायल हो गए। दूसरे पक्ष के गोपाल ने कहा कि अर्जुन दिल्ली में रहता है जो कुछ दिन पहले गांव आया। गांव के पश्चिम तालाब के पास गड्ढे में शौंच कर रहा तो आरिफ ने उसे गाली दी। विरोध पर आरिफ ने उसे पीट दिया। शिकायत पर घर में ईंट-पत्थर फेंके जिससे राजेश,  राकेश, गोपाल को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों ओर से तहरीर लेकर घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।