नई दिल्ली- कांग्रेस में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पार्टी ऑफिस में प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। खबर है कि कांग्रेस उर्मिला मतोंडकर को उत्तर मुंबई से सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी के सामने चुनाव मैदान
 | 
नई दिल्ली- कांग्रेस में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पार्टी ऑफिस में प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। खबर है कि कांग्रेस उर्मिला मतोंडकर को उत्तर मुंबई से सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी के सामने चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। उर्मिला लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। आपको बता दें पहले उत्तर मुंबई सीट से बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे और मराठी एक्ट्रेस असावरी जोशी उतारने की खबर थी। शिल्पा शिंदे और असावरी जोशी पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ले चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस इस सीट पर किसी मजबूत कैंडिडेट को उतारना चाहती है। उन्हें उर्मिला ज्यादा दमदार लग रही हैं इसलिए पार्टी उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है।

नई दिल्ली- कांग्रेस में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

भाजपा के गोपाल शेट्टी से मुकाबला

उत्तर मुंबई सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए कई कलाकारों और खिलाड़ियों को टिकट दिए हैं और अब कांग्रेस भी उसी रहा पर चल रही है।

नई दिल्ली- कांग्रेस में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

‘कर्ज’ में आईं थी आखिरी बार नजर

बात दें कि उर्मिला आखिरी बार 2008 में आई फिल्म ‘कर्ज’ में नजर आईं थी। 4 फरवरी, 1974 को जन्मीं उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मी जीवन कि शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप मे 1980 की फिल्म ‘कलयुग’ से किया। अभिनेत्री के रूप मे वो पहली बार 1991 की फिल्म ‘नरसिम्हा’ मे आई। 1995 में रंगीला, 1997 में जुदाई और 1998 में सत्या में उर्मिला के अभिनय को बहुत सराहा गया, इन तीनों फिल्मों को फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिये नामित किया गया। उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में अपने से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। मोहसिन जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लक बाय चांस’ में काम कर चुके हैं। इसमें वे फरहान अख्तर के साथ मॉडलिंग करते दिखाई दिए थे।