कपूर खानदान पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर

मुम्बई। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे एवं रणधीर व ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। राजीव 58 साल के थे। सुबह 8:00 बजे उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद रणधीर कपूर उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रणधीर कपूर ने बताया कि
 | 
कपूर खानदान पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर

मुम्बई। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे एवं रणधीर व ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। राजीव 58 साल के थे। सुबह 8:00 बजे उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद रणधीर कपूर उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रणधीर कपूर ने बताया कि मैंने अपना सबसे छोटा भाई को खो दिया।

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की पर सफल ना हो सके। रणधीर ने बताया कि मैं अभी हॉस्पिटल में हूं। उनकी डेडबॉडी मिलने का इंतजार है।

नीतू कपूर ने भी राजीव कपूर की फोटो शेयर कर उनके निधन की सूचना को कंफर्म किया। राजीव कपूर ने राज कपूर की डायरेक्शन में बनी राम तेरी गंगा मैली फिल्म से अपनी पहचान बनाई थी।

हालांकि वह कुछ भी फिल्मों में नज़र आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म प्रेम ग्रंथ का डायरेक्शन भी किया था।